Sat. Apr 18th, 2026

पड़ोसी ने घर में घुसकर विवाहिता से किया दुष्कर्म

भोपाल:- नजीराबाद थाना पुलिस ने विवाहिता कि शिकायत पर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ घर में घुसकर ज्यादती किये जाने का मामला दर्ज किया है। थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में स्थित एक कस्बे मे रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है, और उसकी एक बेटी भी है।

उसका परिवार खेती-किसानी का काम करता है। बीते दिन उसका पति और परिवार के अन्य लोग काम के चलते खेत पर गये हुए थे, इस दौरान महिला अपनी बेटी के साथ घर पर अकेली थी। मौका पाकर शाम करीब छह बजे पड़ोस में रहने वाला आरोपी लक्ष्मी नारायण गुर्जर उसके घर में घुस आया और उसे धमकाकर दुष्कर्म कर डाला।

बाद में आरोपी ने उसे घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी देकर फरार हो गया। पति के आने के बाद विवाहिता ने उसे सारी बात बताई, और थाने जाकर शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी नारायण गुर्जर के खिलाफ बलात्कार और घर में घुसने का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *