Sat. Apr 18th, 2026

शेयर बाजार तेजी के साथ बंद

मुम्बई:- शेयर बाजार बुधवार को हल्की तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार में ये उछाल दुनिया भर के बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के साथ ही खरीदारी हावी होने से आया है।

शेयर बाजार उछाल के साथ बंद

दिन भर के कारोबार के बाद तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 139.91 अंक करीब 0.24 फीसदी बढ़कर 58,214.59 अंक पर बंद हुआ। वहीं इसी

प्रकार पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 44.40 अंक तकरीबन 0.26 फीसदी आकर अंत में 17,151.90 अंक पर बंद हुआ।वहीं गत पिछले कारोबारी सत्र में भी बाजार बढ़त के साथ ही बंद हुआ था।

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयर लाभ के साथ ही हरे निशान पर बंद हुए। कारोबार के दौरान बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक और टाटा मोटर्स सेंसेक्स के सबसे अधिक लाभ वाले शीर्ष 5 शेयरों में रहे।इसके शेयर करीब 2.18 फीसदी तक ऊपर आये हैं। वहीं दूसरी ओर सेंसेक्स के शेयरों में से 11 शेयर नुकसान के साथ ही लाल निशान पर बंद हुए।वहीं एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, नेस्ले, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एचडीएफसी बैंक सेंसेक्स के सबसे अधिक नुकसान वाले पांच शेयर रहे।

एनटीपीसी के शेयर सबसे अधिक नुकसान के साथ ही करीब 1.50 फीसदी तक गिरे। इससे पहले आज सुबहवै‎श्विक बाजारों से ‎मिले अच्छे संकेतों की वजह से बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। निफ्टी 22 मार्च को 17150 के आसपास कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 283.64 अंक गिरकर 58,358.32 के स्तर पर नजर आ रहा था। वहीं निफ्टी 83.50 अंक की बढ़त के साथ 17,191.00 के स्तर पर नजर आ रहा था। एशियाई बाजारों में भी मजबूती देखने को मिल रही है।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *