खरगोन :-स्वच्छ भारत मिशन के तहत रविवार को सुबह नगर पालिका द्वारा मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महाअभियान के तहत प्लॉग रन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्लॉग रन में युवाओं के साथ कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने सहभागिता करते हुए डीआरपी लाइन से गायत्री मंदिर होकर टैगोर पार्क तक दौड़ लगाई।
उन्होंने कहा कि शहर के लिए सामाजिक और व्यक्तिगत स्वच्छ्ता दोनों जरूरी है।
स्वच्छ्ता और स्वास्थ्य दोनों का सीधा संबंध है। हम फिट नहीं है तो काम भी नहीं कर पाएंगे और अच्छे परिणाम भी नहीं दे पाएंगे। हर वार्ड के 20 घर जो स्वच्छ है उनको सम्मान मिलेगा। जो वार्ड स्वच्छ होगा वहां के पार्षद और सफाईकर्मी को भी सम्मानित किया जाएगा।
रविवार को हुई प्लॉग रन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को कचरा संग्रहण के लिए कपडे का झोला व केप प्रदान की गई।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काशीराम जिन्होंने 7.410 किग्रा सुखा कचरा एकत्रित किया, द्वितीय स्थान पर निर्मल मंडलोई 6,590 किग्रा सुखा कचरा तथा तृतीय स्थान चाहत कुमरावत 5.850 किग्रा सुखा कचरा एकत्रित कर प्राप्त किया है।
प्लाँग रन में कुल 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया गया था जिनके द्वारा कुल 1 क्विंटल 25 किलो ग्राम सुखा कचरा संग्रहण कर ईनाम प्राप्त किए है।
नपा द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को स्मार्ट फोन, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को स्मार्ट वॉच एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ब्लूटूथ एयरपोन से कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी द्वारा सम्मानित किया गया।
