Sat. Sep 5th, 2026

लहार नगर के वार्ड 15 में स्थित रतनगढ़ माता मंदिर पर काट कर चढ़ाई जीभ,खून से भर दिया खप्पर

दर्शन के लिये भक्तों की लग रही भीड़

लहार 08 अक्टूबर।लहार नगर के वार्ड 15 में स्थित माँ रतनगढ़ देवी माँ के मंदिर पर एक भक्त ने अपनी जीभ काटकर चढ़ाई,नवरात्रि के मौके पर मंदिर पर बोए गए थे जवारे, पंचमी की झांकी पर होम करने के बाद भक्त ने अपनी आधी से ज्यादा जीभ काटकर देवी माँ के मंदिर पर चढ़ाई,जानकारी के अनुसार लहार नगर के वार्ड 15 में माँ रतनगढ़ देवी मंदिर स्थित है,इस मंदिर को स्व.धनीराम शाक्य पुत्र छोटे लाल शाक्य ने 2015 में अपनी निजी जमीन पर बनवाया था,मंदिर में देवी माँ की प्राण प्रतिष्ठा 21 मार्च 2015 को की गई थी,उंक्त मंदिर पर पुजारी के रूप में जयकिशन शाक्य को नियुक्त किया गया था,पुजारी जयकिशन ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर प्रांगण में नवदुर्गा के अवसर पर जवारे बोए गए थे,बीती रात पंचमी के अवसर पर जवारों की झांकी सजाई गई थी जिसमे भक्तगण दर्शन कर पुण्यलाभ ले रहे थे तभी मंदिर के पास ही रहने बाले रामशरण भगत ने जवारों के दर्शन किए और मंदिर में माँ रतनगढ़ देवी की प्रतिमा के सामने अपनी जीभ काट कर चढ़ा दी,भक्त द्वारा लगभग तीन इंची से ज्यादा अपनी जीभ काट ली थी,और मंदिर के सामने रखे खप्पर में खून भर दिया था,लहार नगर में जैसे ही यह बात फैली मंदिर पर लोगो का हुजूम जुड़ने लगा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *