Sat. Sep 5th, 2026

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ने महेश मदुरिया को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर सोपी बड़ी जिम्मेदारी

ग्वालियर 01 दिसंबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र पाल गौतम जी द्वारा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग में महेश मदुरिया को प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे बड़े पद पर नियुक्त किया गया है।नवनियुक्त महेश मदुरिया ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खड़के, हम सबके नेता राहुल गांधी जी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम जी तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी एवं अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री प्रदीप अहिरवारजी तथा सभी वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

महेश मदुरिया ने वरिष्ठ नेतृत्व को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में दलितों पर हो रहे अत्याचारों और सामाजिक भेदभाव सरकार व शासन की उपेक्षात्मक नीतियों के खिलाफ लगातार आवाज उठाएंगे तथा साथ ही कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में पूर्ण सहयोग कर अनुसूचित जातियों में जागरूकता ,शिक्षा, अधिकार संरक्षण और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने के लिए कार्य कर कांग्रेस की विचारधारा को प्रभावी तरीके से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे

👉अवैध हथियार के साथ ‘महंत’ की तस्वीर वायरल, ग्रामीणों ने जताई चिंता

 महेश मदुरिया को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस पार्टी में खुशी की लहर है कांग्रेस के नेताओं एवं साथियों की बधाई शुभकामनाएं फूल मालाओं के साथ जगह-जगह स्वागत कर मिठाइयां बांटी जा रही है

यह भी पढ़ें:-

👉ASP भीम आर्मी की “संविधान बचाओ”6 दिसंबर को इंदरगढ़ में महारैली,चंद्रशेखर आज़ाद होंगे मुख्य अतिथि

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *