Sat. Apr 18th, 2026

रुपया एक पैसा बढ़कर 82 पर

मुंबई  –  डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसा बढ़कर 82 रुपए पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और शेयर बाजार से विदेशी पूंजी के बाहर जाने के चलते रुपए की बढ़त सीमित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.99 पर खुला। बाद के कारोबार में यह 81.96 के ऊपरी और 82.02 के निचले स्तर तक गया।

‎रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 82.01 पर बंद हुआ था। इस बफि छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 फीसदी गिरकर 102.03 पर आ गया।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *