इंदरगढ़ 21दिसम्बर। दतिया जिले इंदरगढ़ नगर में स्थित शासकीय महाविद्यालय में आज केन बेतवा लिंक के आयाम एवं जल संरक्षण पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ निलय गोस्वामी जी ने कहा कि जल का संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक है । जल हमारी आने बाली पीढ़ी के लिए अमृत तुल्य है क्योंकि जल के बिना जीवन संभव नहीं है । केन बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना ग्राम वासियोंतथा किसानों के लिए वरदान है । महाविद्यालय में बिभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्थान छोटे लाल जाटव ने प्राप्त किया , निबंध में आकाश कुशवाह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । गोलू कुशवाह ने चित्र कला में प्रथम स्थान प्राप्त किया । रंगोली में रूचि विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं छात्र /छात्राओं द्वारा जल संरक्षण करने को लेकर सामूहिक शपथ ली गयी ।
यह भी पढ़ें:-
👉ओबीसी महासभा ने डॉ अंबेडकर का अपमान करने वाले देश के गृह मंत्री का पुतला जलाया
👉ट्रॉला-ऑटो की टक्कर, दंपती और बच्चे की मौत

