लहार 27 जनवरी। लहार अनुभाग की ग्राम पंचायत बरहा में संचालित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 76 वें गणतंत्र दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
👉ग्राम पंचायत में विकास कार्य के नाम पर लाखों खर्च, फिर भी दलदल भरे रास्ते, लोग परेशान

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर स्कूल के बच्चों के द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी गई तो वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य संतोष शर्मा जी के द्वारा महापुरुषों के बलिदान पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया गया कि आज जो हम 26 जनवरी को 76 वां गणतंत्र दिवस के रूप में मना रहे हैं यह सब हमारे महापुरुषों की देन है। देश की स्वतंत्रता के लिए हमारे कई महापुरुषों ने अपना बलिदान दिया।

तो वही गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य संतोष शर्मा जी के अलावा स्कूल के अध्यापक राजाराम गुप्ता, सौरभ ओझा, श्रीमती प्रतिभा सिंह, सचिन उपाध्याय एवं ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सविता बघेल, बुध सिंह बघेल, प्रदीप उपाध्याय, बड़े कुशवाहा सियाशरण व्यास एवं छिंग्गे कुशवाहा सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-
👉अपने क्षेत्र की खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब जरूर करें
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

