Sat. Apr 18th, 2026

संभल शिव मंदिर,सौ साल पुराने कुएं की खुदाई के दौरान फिर तनाव,पुलिस बल तैनात

संभल। संभल में दिन प्रतिदिन नए नए खुलासे हो रहे हैं प्रशासन ने जब से 46 साल बाद कार्तिकेय महादेव मंदिर कपाट को खुलवाया तब से यहां मंदिर, कुएं और कूप मिलने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में 100 साल पुराना बताया जा रहा एक कुआं मिला है. हालांकि कुंए की खुदाई को लेकर तनाव की स्थिति बनी थी लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाल ली और कुएं की खुदाई शुरू कराई. अब हिंदू पक्ष यहां फिर से पूजा शुरू करने की मांग कर रहा है. वहीं दूसरा पक्ष अपने हक में बैनामा होने की दावा कर रहा है।

👉भू माफियाओं के हौसले बुलंद, करोड़ों की शासकीय भूमि को नोटरी कर बेच दी

सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला लाडम सराय में मस्जिद के पास खाली पड़ी भूमि पर एक कुआं दबा हुआ था. हालांकि संभल प्रशासन विलुप्त हो चुके सभी कुएं और कूपों का जीर्णोद्धार करा रही है. बीते मंगलवार को नगर पालिका प्रशासन पाट दिए गए कुएं की खुदाई करने पहुंचा तो दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया.इस पर तनाव हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया. हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने पुराना नक्शा दिखाया जिसमें वे कुएं का विवरण भी दिखा रहे हैं. उनका कहना है कि हिंदू समुदाय के लोग शुभ अवसरों पर यहां पूजा करते थे अब जब कुआं मिल गया है तो प्रशासन को उन्हें फिर से पूजा करने की अनुमति देनी चाहिए. बहरहाल अब कुएं की खुदाई लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें:-

👉मीट पार्टी के लिये बकरी चुराने गए थे हत्यारे, चरवाहा जाग गया तो कर दी हत्या

👉साइबर अपराधों के प्रति जन जागरूकता के लिए पुलिस का एक और अभिनव प्रयास

👉3 जनवरी को भिण्ड मे माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर चल समारोह व आमसभा की तैयारियां जोरों पर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *