Sat. Sep 5th, 2026

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को हटाने को लेकर,प्रशासन और ग्रामीणों के बीच तनाव की स्थिति बनी

                      रेखा कुशवाह/ दतिया 

दतिया 12 जनवरी। भांडेर तहसील के ग्राम जौरी में स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को हटाने को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच तनाव की स्थिति बन गई है। आरोप है कि प्रशासन की ओर से प्रतिमा हटाने की धमकी दी गई और गांव के लोगों पर लगातार दबाव बनाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बाबा साहब की यह प्रतिमा उनकी आस्था, सम्मान और संवैधानिक मूल्यों का प्रतीक है, जिसे किसी भी हाल में हटाया जाना स्वीकार्य नहीं है।

👉सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत को बंद करवाने के लिए फरियादी को मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा है मिहोना थाना प्रभारी के द्वारा

मामले की जानकारी मिलते ही सोशल एक्टिविस्ट वीरू धनोलिया मौके पर पहुंचे और प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि “बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ संविधान का अपमान है। अगर प्रशासन ने ज़बरदस्ती की तो बड़ा जनआंदोलन खड़ा होगा।”वीरू धनोलिया ने प्रशासन से धमकी और दबाव की कार्रवाई तत्काल बंद करने की मांग करते हुए कहा कि मामला शांतिपूर्ण संवाद से सुलझाया जाए, न कि ताकत के बल पर।फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रित बताई जा रही है। ग्रामीण प्रतिमा के संरक्षण को लेकर एकजुट हैं।

यह भी पढ़ें:-

👉ग्वालियर में पति-पत्नी ने मिलकर एक व्यापारी को करोड़ों का चूना लगा दिया

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *