Sat. Apr 18th, 2026

सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षण, 1 एएनएम का वेतन काटा , फर्जी केस की एंट्री मिलने पर 108 एम्बुलेंस की होगी जांच:-

फर्जी केस की एंट्री मिलने पर 108 एम्बुलेंस की होगी जांच:-
फर्जी केस की एंट्री मिलने पर 108 एम्बुलेंस की होगी जांच:-

ग्वालियर :- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मनीष शर्मा शुक्रवार को औचक निरीक्षण पर हस्तिनापुर ब्लॉक पहुंचे, उटीला के रास्ते में उन्होंने आ रही 108 एम्बुलेंस (जननी एक्सप्रेस) CG 04 NU 9040 को रोका उन्होंने एंबुलेंस का निरीक्षण किया ड्राइवर से पूछा कि आप कहां से आ रहे हो तो उसने कहा हम महिला को ग्राम मौ जिला भिंड छोड़कर वहां से वापस आ रहे हैं

फर्जी केस की एंट्री मिलने पर 108 एम्बुलेंस की होगी जांच:-
फर्जी केस की एंट्री मिलने पर 108 एम्बुलेंस की होगी जांच:-

तो उन्होंने पूछा कि आप यहां से कौन सी जगह से केस ले गए थे तो उसने बताया कि हम लक्ष्मीगंज प्रसूति गृह से गर्भवती महिला को छोड़ने गए थे

तथा दूसरे केस की जानकारी ली गई जिसमें ग्राम बंजारे का पुरा से पीएससी बेहट रिकॉर्ड में केस बताया गया वह भी गलत एंट्री पाई जिस पर उन्होंने साथ में भ्रमण कर रहे 108 के नोडल अधिकारी आई.पी. निवारिया को को निर्देश दिए कि आप उक्त प्रकरण की जांच कराएं

जिस पर श्री निवारिया ने लक्ष्मीगंज प्रसूति गृह के प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं बंजारे का पुरा ग्राम की एएनएम से उक्त दोनों महिलाओं की जानकारी मांगी , डॉक्टर मनीष शर्मा सीएमएचओ ने कहा की शीघ्र ही प्रकरण की पूरी जांच कर पूरी रिपोर्ट एम.डी. एनएचएम महोदय को कार्यवाही हेतुभेजी जाएगी।

इसके बाद डॉ. मनीष शर्मा सीएमएचओ ग्वालियर एवं नोडल अधिकारी 108 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हस्तिनापुर पहुंचे जहां उन्हें सब सेंटर की एएनएम श्रीमती सरजू चौहान अनुपस्थित मिली जिस पर सीएमएचओ ने 1 दिन का उनका वेतन काटने के निर्देश दिए

इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रही एच.आर.पी. क्लीनिक का निरीक्षण किया जहां डॉ. गीता अहिरवार स्त्री रोग विशेषज्ञ गर्भवती महिलाओं की जांच कर रही थीं

उन्होंने डॉक्टर अहिरवार से कहा की अस्पताल में आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं की नियमानुसार जांच हो साथ ही उनके हीमोग्लोबिन का विशेष ध्यान रखा जाए , उन्होंने उपस्थित डॉ. रवि शर्मा को निर्देश दिए कि ब्लॉक की सभी गर्भवती महिलाओं का प्रथम त्रिमास में पंजीयन हो जाए जो लापरवाही बरते उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए ,

उसके बाद वह मैटरनिटी वार्ड में पहुंचे उन्होंने प्रसूता महिलाओं से चर्चा कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की , उन्होंने वैक्सीन स्टोर एवं मेडिसिन स्टोर को भी चेक किया ,

साथ ही नवीन निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग का निरीक्षण किया तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कैंपस में लगे ऑक्सीजन प्लांट को देखा जो कि चालू हालत में मिला , उपस्थित डॉक्टर रवि शर्मा से कोविड-19 की तैयारी एवं उससे निपटने के पूरे इंतजाम तैयार रखने के निर्देश दिए ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *