ग्वालियर 02अगस्त। मंगलवार को स्तनपान सप्ताह दिनांक 1 से 7 अगस्त के सफल आयोजन हेतु मीडिया कार्यशाला / प्रेस कॉन्फ़्रेंस में प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ. अशोक खरे ने बताया कि 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है ।
इस सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जिसके क्रम में जिला अस्पताल मुरार में महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुभारंभ समारोह दिनांक 1.8.22 को आयोजित किया था एवं दिनांक 2.08.2022 प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी यहॉ क्षेत्रिय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र सिटी सेंटर में किया गया , डॉ अशोक खरे ने बताया कि 1 अगस्त को सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में 10 से 11 बजे काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया जिसमें एएनसी, पीएनसी वार्ड में भर्ती समस्त प्रसूति महिलाओं को स्तनपान कराने संबंधी समझाइश दी गई आगे इस सम्बन्ध में 7 अगस्त 2022 तक सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में भर्ती प्रसूति महिलाओं को खेल, क्विज़ के माध्यम से स्तनपान संबंधित जानकारी दी जाएगी साथ ही संस्थाओं में स्तनपान संबंधित आडियो- वीडियो का प्रदर्शन भी किया जाएगा एवं शीघ्र स्तनपान एवं 6 माह तक केवल स्तनपान कराने के लिए भर्ती गर्भवती, प्रसूति महिलाओं के परिवार के सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। सामुदायिक स्तर पर आशा कार्यकर्ता, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा संयुक्त रूप बैठक आयोजित कर महिलाओं को स्तनपान कराने के लाभ, भ्रान्तियो को दूर करने संबंधी समझाइश दी जाएगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री राहुल पाठक ने गर्भवती एवं प्रसूति महिलाओं के लिए विभाग द्वारा संचालित योजनाएं की जानकारी दी ,उन्होंने बताया कि स्तनपान कराने से बच्चा न केवल तंदरुस्त होता है बल्कि मां और बच्चे के बीच भावनात्मक लगाव भी अधिक मजबूत होता है महिला एवं बाल विकास भी 7 अगस्त तक स्तनपान को देने के लिए कई तरह गतिविधियॉ आयोजित करेगा ।
पी.सी.एन.आई.भोपाल के राज्य स्तर के प्रतिनिधि रमेश मेनन जी ने कहा कि मां को गर्भ धारण के समय से ही पौष्टिक आहार लेना चाहिए एवं डिलेवरी के बाद केल्शियम की गोली का सेवन करना चाहिए जिससे कि मां के दूध में पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक तत्व बन सके और शिशु तंदरुस्त हो
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ आरके गुप्ता ने टी.डी. अभियान के बारे में जानकारी दी कि दिनांक 16 अगस्त से 31 अगस्त तक डीपीटी /टी डी अभियान चलाया जाएगा जिसमें 05,10 एवं 16 वर्ष तक के बच्चों को डीपीटी/ टी.डी. टीकाकरण किया जाएगा, साथ ही उन्होने कहा कि जिन्होने प्रिकाशन डोज के साथ-साथ जिन हितग्राहियों ने कोविड वैक्सिनेशन की पहली या दूसरी डोज अभी तक नहीं लगवाई है या किसी कारणवश उनकी पहली या दूसरी डोज लगने से छूट गई है तो वे भी अपना टीकाकरण 3.08.2022 आज के इस टीकाकरण महा अभियान में करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें
