ग्वालियर 2 अगस्त 2022। को संस्कृत भारती ग्वालियर महानगर की बैठक संस्कृत भारती कार्यालय दर्पण कोलोनी पर सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 8 अगस्त से 14 अगस्त तक मनाए जा रहे संस्कृत सप्ताह अन्तर्गत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई । साथ ही संस्कृत से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने के ऊपर चर्चा हुई । इस अवसर पर विभाग संयोजक श्री बृजमोहन शर्मा, महानगर अध्यक्ष डाॅ. चन्द्रशेखर जायसवाल, सहमन्त्री श्री उमेश शर्मा, श्री अनिल शर्मा, श्री धीरेन्द्र पाठक, श्री अनिल राजावत आदि महानगर के दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
