ग्वालियर।अति0 पुलिस महानिदेशक ग्वालियर श्री डी. श्रीनिवास वर्मा,भापुसे* के निर्देश पर दिनांक 01.08.2022 को ग्वालियर जिले में पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा maharaj bada की यातायात व्यवस्था सुदृढ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के मार्गदर्शन maharaj bada के मुख्य मार्गो पर पैदल मार्च निकाला गया था। आज निकाले गये पैदल मार्च में अति. पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री अभिनव चौकसे,भापुसे एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं यातायात पुलिस द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। जिसमें उप पुलिस अधीक्षक यातायात नरेश अन्नोटिया, नगर पुलिस अधीक्षक लश्कर श्री मुनीश राजौरिया, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राजीव गुप्ता, थाना प्रभारी यातायात लश्कर क्षेत्र सूबेदार अभिषेक रघुवंशी अपने थाने के पुलिस बल के साथ सम्मलित हुए। इस मार्च में नगर निगम के मदाखलत दस्ता प्रभारी श्री श्रीकांत के साथ उनके कर्मचारीगण को भी शामिल किया गया।
maharaj bada पर निकाले गये पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, संवेदनशील इलाकों तथा बाजारों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना। पैदल मार्च के दौरान वाहन चालकों से अपने वाहन रोड पर खड़े न करने तथा दुकानदारों को बोर्ड एवं दुकान का सामान दुकान के अन्दर रखने की समझाइस भी दी गई। इसके साथ ही सड़कों पर अवैध रूप से पार्क वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही भी की गई। पुलिस द्वारा दुकान के बाहर सड़क पर समान रखने वाले व्यापारीगणों के समान को जप्त किया जाकर उन पर भी कार्यवाही की गई, साथ ही उनको भविष्य में इसकी पुनरावृति न करने की समझाइश दी।
