ग्वालियर – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह 1 से 7 अगस्त 2022 के अवसर पर दिनांक 1.8.22 को जिला अस्पताल मुरार ग्वालियर में विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ किया गया ।
शुभारंभ कार्यक्रम में पीएनसी वार्ड में भर्ती प्रसूति महिलाओं के महिला एवं पुरुष अटेंडर दोनों ही उपस्थिति थे ।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी-1 डॉ अशोक खरे ने सबसे पहले कार्यक्रम में हुए महिला / पुरुष अटेंडरों का स्वागत करते हुये कहा कि स्तनपान संबंधित विषय पर महिलाओं के साथ -साथ पुरुषों की भागीदारी भी बहुत जरूरी है । सिविल सर्जन डॉ. आर.के.शर्मा ने बताया कि जन्म के तुरंत बाद शिशु को स्तनपान कराना चाहिए और 6 माह बाद ही स्तनपान के साथ ही ऊपरी आहार देना चाहिए। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ .आर.के. गुप्ता ने बताया कि स्तनपान से संबंधित जो भ्रांतियां हैं उन्हें दूर करने की आवश्यकता है, शिशु जन्म के बाद उसे ऊपर का कुछ भी बाहरी पेय पदार्थ जैसे दूध ,शहद, घुट्टी नहीं देना चाहिए मां के दूध में पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक तत्व होते हैं इसलिए 6 माह तक केवल स्तनपान कराना चाहिए। पी.सी.एन.आई.भोपाल के राज्य स्तर के प्रतिनिधि रमेश मेनन जी ने कहा कि मां को गर्भ धारण के समय से ही पौष्टिक आहार लेना चाहिए एवं डिलेवरी के बाद केल्शियम की गोली का सेवन करना चाहिए जिससे कि मां के दूध में पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक तत्व बन सके और शिशु तंदरुस्त हो। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनीष शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मां का दूध शिशु के लिए प्रकृति का एक अनुपम वरदान है यदि हम किसी शिशु को स्तनपान से वंचित करते हैं तो यह बहुत बड़ा पाप है स्तनपान प्रत्येक शिशु का जन्म सिद्ध अधिकार है लेकिन कुछ मान्यताएं या भ्रांतियां हैं जिस कारण से शिशु को जन्म के तुरंत बाद स्तनपान नहीं कराया जाता है जिन्हें दूर करने की आवश्यकता है ,मां का पहला पीला गाढ़ा दूध जिसे आम बोलचाल की भाषा में खीस कहते हैं उसे अवश्य पिलाना चाहिए क्योंकि इससे शिशु में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। कार्यक्रम में ग्वालियर रोटरी क्लब के अध्यक्ष ने सामुदायिक स्तर पर बैठक, परिचर्चा आयोजित कर स्तनपान पर जनजागरुकता बढ़ाने पर जोर दिया साथ ही विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों में क्लब की पूर्ण भागीदारी का आश्वासन दिया एवं उन्होंने कहा जगह-जगह केम्प लगाकर हम लोगों को जागरूक करेंगे, कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री राहुल ने गर्भवती एवं प्रसूति महिलाओं के लिए विभाग द्वारा संचालित योजनाएं की जानकारी दी , उन्होंने बताया कि स्तनपान कराने से बच्चा न केवल तंदरुस्त होता है बल्कि मां और बच्चे के बीच भावनात्मक लगाव भी अधिक मजबूत होता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ मनीष शर्मा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री राहुल पाठक ने बताया कि स्तनपान के प्रति जनजागरूता बढाने हेतु दिनांक 02.08,2022 को मीडिया वर्कशाप / प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन भी किया गया है ।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला मीडिया अधिकारी, जिला कम्यूनिटी मोबलाइजर, जिला आईईसी सलाहकार,एम.एच. कोर्डिनेटर,एन.आई.संभागीय कोर्डिनेटर ने भी अपने विचार व्यक्त किए ,कार्यक्रम का संचालन एवं आभार आर.एम.ओ डॉ. आलोक पुरोहित ने किया
यह भी पढ़ें
