ग्वालियर – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत स्थापित केन्द्रों में परामर्शदाता एवं लैवटैक्नीशियन के पद पर संविदा नियुक्ति हेतु विधिवत आवेदन आमंत्रित किये गये।
उक्त के संबंध में राज्य स्तर से प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन करते हुये चयन समिति द्वारा प्राप्त आवेदनो का सूक्ष्म परीक्षण उपरांत उपस्थित आवेदकों का साक्षात्कार लिया जाकर निम्नानुसार अभ्यिर्थियों की अनंतिम (मैरिट) सूची जारी की जाकर कार्यालय के नोटिस बोर्ड एवं कार्यालय कलेक्टर जिला ग्वालियर तथा कार्यालय जिला पंचायत नवीन भवन सिरोल रोड ग्वालियर के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है।
सीएमएचओ डॉ मनीष शर्मा ने कहा कि जो भी आवेदक (समस्त)आवेदक को सूचित किया जाता है कि जो सूची का अवलोकन करना चाहें वह कार्यालयीन समय में सूची का अवलोकन कर सकते है एवं यदि जारी अनंतिम चयन सूची के संबंध में जो अभ्यिर्थी अपना दावा/आपत्ति प्रस्तुत करना चाहे वह पत्र जारी दिनांक से सात दिवस की अंदर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर में लिखित रूप से सप्रमाण प्रस्तुत कर सकते है। नियत दिनांक उपरांत दावा/आपत्ति मान्य नही किये जा सकेगे एवं चयन सूची को अंतिम सूची मान्य कर न्यिुक्ति आदेष जारी कर दिये जावेगें।
यह भी पढ़ें
