समापन कार्यक्रम में हौसला अफजाई करते हुए महिलाओं को किया सम्मानित
भिण्ड 15 जनवरी। राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले एवं सुखलाल कुशवाह की जयंती के उपलक्ष्य में जन संवाद जन जागृति यात्रा का शुभारंभ 31 दिसंबर को दतिया जिले से किया गया था। जिसका समापन 5 जनवरी को राष्ट्रमाता सावित्री फुले गरीब आवास एवं शिक्षा केंद्र ग्वालियर में किया गया।
👉जिला अध्यक्ष ने फीता काटकर ऑनलाइन की दुकान का किया शुभारंभ
बता दें कि इस यात्रा का मूल उद्देश्य जातिगत भेदभाव को परय रखकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना था। क्योंकि इस संगठन के द्वारा पूर्व में भी तीन यात्रा की गई थी तत्पश्चात यह संगठन की चौथी यात्रा थी जिसमें सर्व समाज ने सहभागिता की एवं यह पैदल यात्रा दतिया जिले से शिवपुरी होते हुए ग्वालियर पहुंची जिसने करीब 170 किलोमीटर का सफर पैदल तय किया और इसमें मुख्य रूप से विनोद भारती शिक्षक मिहोना,राजकुमार कुशवाह मछरिया,भगवान सिंह कुशवाह,राजेश कुशवाहा शिक्षक, बाबूलाल कुशवाह,हरीराम कुशवाह बैध दतिया,बृजेश कुशवाह दतिया,रामकिशुन कुशवाह दतिया,परशुराम महाराज दतिया,डा0 वनमाली कुशवाह वरिष्ठ समाजसेवी बड़ौनी दतिया,आकाश कुशवाह शिक्षक मिहोना,डा0 संजीव कुशवाह,करन सिंह कुशवाह ग्वालियर,बकील सिंह कुशवाह ग्वालियर,इन्द्रजीत कुशवाह शिक्षक ग्वालियर,अशोक कुशवाह प्रभारी प्राचार्य असोहना जिला भिण्ड ,रतनलाल साहेब बड़ौनी दतिया, शिवकुमार कुशवाहा बड़ौनी दतिया आदि लोग पैदल यात्रा में साथ रहे।
👉मऊ में होने वाली विशाल रैली में भिंड से होंगे हजारों लोग सम्मिलित-मानसिंह
बता दें कि इस पैदल यात्रा का समापन समारोह 05 जनवरी को ग्वालियर में हुआ जिसका मूल उद्देश्य विश्व विधालय (यूनिवर्सिटी) निर्माण संकल्प यात्रा एवं शिक्षा के प्रति जन जन को जागरूक करना तथा निशुल्क शिक्षा सामग्री वितरण करना था। इतना ही नहीं समापन कार्यक्रम में न सिर्फ पुरुषों को बल्कि महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इस यात्रा के दौरान हजारों बच्चों को निशुल्क शिक्षा सामग्री का वितरण किया गया, हजारों की संख्या में जन जन को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।यात्रा के बारे समाजसेवियों ने बताया कि यह यात्रा शिक्षा की थी। यह यात्रा राजनैतिक, धार्मिक, जातिगत यात्रा नहीं थी

सम्मान कार्यक्रम का आयोजन एवं यात्रा समापन समारोह में इन्होंने दिखाई सहभागिता
प्रमोद कुशवाह शिक्षक एवं सलाहकार मिहोना,सुभाष कुशवाह ग्वालियर,शिवप्रताप कुशवाह शिक्षक एवं संचा0महात्मा ज्योतिबाराव फुले एकेडमी जवासा भिण्ड
,हरि सिंह कुशवाहा शिक्षक पोरसा बड़ा दतिया,उदय सिंह कुशवाह सरपंच गढ़ी श्योपुर,रघुनाथ कुशवाह सरपंच ऊपचा श्योपुर,ग्यादीन रजक हिडौरा दतिया, बिष्णु कुशवाह jk मोबाइल सेंटर ग्वालियर,सुनील कुशवाह भिंड,श्रीमती ममता शिक्षिका एवं एडवोकेट मछण्ड़ भिण्ड,श्रीमती ज्योति जवासा जिला भिण्ड,श्रीमती राजकुमारी,श्रीमती चन्द्रकली गनेशपुरा दतिया, श्रीमती माधुरी ग्वालियर, श्रीमती रेखा ग्वालियर, श्रीमती राजपति बड़ौनी दतिया,श्रीमती रामकुमारी बड़ौनी दतिया,श्रीमती अंजलि भिंड,श्रीमती भारती कुशवाह शिक्षिका आदि लोगो ने समापन समारोह में सहभागिता दिखाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
यह भी पढ़ें:-
👉धोखाधड़ी कर बैंक से लोन स्वीकृत कराकर निकाली लाखों की धनराशि
👉ग्वालियर EOW ने दतिया कलेक्ट्रेट में पदस्थ बाबू को रंगे हाथों पकड़ा
👉अपने क्षेत्र की खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब जरूर करें

