Fri. Apr 17th, 2026

28 शहरी एवं ग्रामीण सरकारी अस्पतालों में एक साथ लगाई गई एच.आर.पी. क्लीनिक               

कलेक्टर की अगुवाई में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर पर प्रभावी अंकुश लगाने लगाई जा रही एच. आर.पी. क्लीनिक

ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार दिनांक 24.03.2026 एवं बुधवार दिनांक 25.03.26 एवं गुरुवार दिनांक 26.03.26 को जिले की 28 सरकारी अस्पतालों में एच.आर.पी. क्लीनिक लगाकर गर्भवती माताओं की जांच की गई ग्वालियर जिले में प्रत्येक माह की 9 एवं 25 तारीख को शहरी एवं ग्रामीण के सरकारी अस्पतालों में एच. आर. पी. क्लिनिक आयोजित की जाती है।

एच.आर.पी.क्लीनिकों पर 1004 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई इनमें से 338 महिलाओं को हाई रिस्क गर्भवती माताओं के रूप में चिन्हित किया गया।

ग्वालियर जिले में कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान की अगुवाई में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत हर माह की 9 व 25 तारीख को चिन्हित स्वास्थ्य संस्थाओं में एचआरपी क्लीनिक लगाकर हाईरिस्क गर्भवती माताओं की जांच की जाती है।

👉सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 साल की बच्चियों को फ्री लगाई जाएगी एच.पी.वी. (HPV) वैक्सीन

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 28 स्वास्थ्य संस्थाओं में आयोजित हुई एचआरपी क्लीनिक में1004 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी, हीमोग्लोवबिन सहित खून की अन्य जांचे और यूरिन की जांच भी कराई गई, इनमें से 338 महिलाओं को हाई रिस्क गर्भवती माताओं के रूप में चिन्हित किया गया। इनमें से 8 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 191 महिलाओं की अल्ट्रासोनोग्राफी जांच की गई। साथ ही 64 महिलाओं को आयरन सुक्रोज इंजेक्शन लगाया गया। दिनांक 24.03.26 एवं 25.03.26 व 26.03.26 को एच.आर.पी. क्लिनिक में महिलाओं को फल और पौष्टिक आहार भी उपलब्ध कराया गया। उल्लेखनीय है कि जिलाधीश रुचिका चौहान ने चिन्हित हाई रिस्क गर्भवती माताओं का प्रसव होने तक लगातार फोलोअप कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी-1 डॉ. दीपाली माथुर ने बताया कि हर माह की 9 एवं 25 तारीख को हाई रिस्क (अधिक जोखिम) वाली गर्भवती महिलाओं की जांच महिला चिकित्सक द्वारा की जाती है।-

जिले में जिन स्वास्थ्य संस्थाओं में एचआरपी क्लीनिक लगाई जाती है उनमें जिला चिकित्सालय मुरार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हस्तिनापूर, भितरवार, मोहना, डबरा व दीनदयालनगर शामिल हैं। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उटीला, चीनौर, वीरपुर, आतरी, पिछोर व कुलैध, प्रसूति गृह माधौगंज व बिरलानगर, यूपीएचसी लक्ष्मीगंज, हुरावली, पंतनगर, ठाठीपुर, बहोड़ापुर, निम्माजी की खो व सिविल हॉस्पिटल हजीरा , सिविल डिस्पेंसरी जनकगंज व सिविल अस्पताल हेमसिंह की परेड शामिल हैं एवं आदर्श मिल , सागर ताल ,नाका चंद्रवंनी, तृप्ति नगर,राजा की मंडी, मेहरा कालोनी,तुरारी पी एच ई कालोनी,में एच.आर.पी. क्लिनिक आयोजित की जाती है।

यह भी पढ़ें:-

👉महा अष्टमी के अवसर पर सिविल अस्पताल हजीरा में अनोखा आयोजन

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *