Sat. Sep 5th, 2026

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को किया जागरूक

ग्वालियर 26 जून। कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में ग्वालियर जिले में स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर संचालन किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में दिनांक 25/06/2026 को 26 जून अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल हजीरा में ओएसटी सेंटर के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एम.एस. सागर एवं डीटीओ डॉ.विजय पाठक के मार्ग दर्शन में हॉस्पिटल अधिक्षक प्रशांत नायक व ओएसटी प्रभारी डॉ.रश्मि मिश्रा की अध्यक्षता में नुक्कड़ नाटक ,रंगोली , रिबन बांध कर व हस्ताक्षर अभियान का आयोजन कर अस्पताल में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और स्थानीय युवाओं को नशे की लत से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था जिसमें स्थानीय कलाकारों व जे.सी.मिल कन्या विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत इस नुक्कड़ नाटक में बेहद मार्मिक और सजीव अभिनय किया गया, नाटक के माध्यम से दिखाया गया कि कैसे एक हंसता-खेलता परिवार नशे की गिरफ्त में आकर बर्बाद हो जाता है। कलाकारों ने ढोलक और नारों की थाप पर “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” और “नशा एक अभिशाप है, जो जीवन का काल है” जैसे संदेशों से उपस्थित भीड़ का ध्यान खींचा।

नाटक में न केवल शराब और सिगरेट बल्कि आजकल के युवाओं में बढ़ते ड्रग्स और सिंथेटिक नशे के चलन पर भी कड़ा प्रहार किया गया। प्रदर्शन के दौरान यह संदेश दिया गया कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार को आर्थिक और मानसिक रूप से तोड़ देता है।

कार्यक्रम के अंत में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल हजीरा न सिर्फ मरीजों के इलाज के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि समाज सुधार के ऐसे जागरूकता अभियानों में भी अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा, उन्होंने नशे की लत से पीड़ित लोगों के लिए उपलब्ध काउंसलिंग और नशा मुक्ति उपचार सुविधाओं की जानकारी भी साझा की।

अस्पताल परिसर में मौजूद सैकड़ों लोगों ने इस नाटक को बेहद गंभीरता से देखा और कलाकारों के प्रयास की सराहना की। कई युवाओं ने इस दौरान भविष्य में किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का संकल्प लिया, कार्यक्रम के सफल आयोजन में सिविल अस्पताल हजीरा की डॉ. बिन्दु सिंघल एवं डॉ.रुपेन्द्र का विशेष योगदान रहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *