कुशवाह समाज के तत्वाधान मे सर्व पिछड़ा वर्ग समाज से की कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील
अमित सिंह कुशवाह/भिण्ड
भिण्ड 25 दिसम्बर। देश का गौरव एवं नारीशिक्षा की जननी जिन्होंने पिछड़े हुए समाज को एक नई दिशा दी माता सावित्रीबाई फुले की जयंती को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह के द्वारा पिछले एक माह से पूरे जिले भर में पिछड़े समाज के साथ बैठके आयोजित की जा रही हैं जिनका मूल उद्देश्य न सिर्फ पिछड़े हुए समाज में फैली हुई कुरीतियों को समाप्त करना बल्कि बिखरे हुए समाज को एक करना है।इसी को लेकर 3 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में सभी पिछड़े हुए वर्ग को न सिर्फ सम्मिलित होने बल्कि कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान देने की अपील की है।

चल समारोह में दस रथ पर सजेंगी सभी पिछड़े वर्ग के महापुरुषों की झांकियां
राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले की जन्म जयंती के अवसर पर जो चल समारोह आयोजित किया जा रहा है उसमें न सिर्फ माता सावित्रीबाई फुले बल्कि पिछड़े वर्ग के सभी महापुरुषों को सम्मान देने के लिए दस रथ पर सभी महापुरुषो की झांकिया सजाई जाएगी जिनमे राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिराव फुले, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर, देवी अहिल्या वाई होल्कर, वीरांगना रानी अंबतीबाई लोधी, राष्ट्रमाता फातिमा शेख, वीरांगना झलकारी बाई कोरी, राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर, ललई सिंह यादव, महर्षि बाल्मिकी जी व अन्य वहुजन विचारक महापुरुषों की झाकियां निकाली जायेगी। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह कार्यक्रम कितना भव्य होगा क्योंकि इसमें किसी एक समाज को चिन्हित ना करते हुए सर्व समाज को बराबर का सम्मान दिया जाएगा। जिला अध्यक्ष मान सिंह का कहना है कि सभी महापुरुषों ने मिलकर हमारे पिछड़े हुए समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है इसलिए हमारे लिए सभी महापुरुष पूजनीय है।
माता सावित्रीबाई फुले के इस कार्यक्रम में हजारो लोगों के पहुंचने की जताई जा रही उम्मीद
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन एमजेएस ग्राउंड में किया जा रहा है क्योंकि यह कार्यक्रम न सिर्फ किसी एक वर्ग का बल्कि समस्त पिछड़े हुए वर्ग का कार्यक्रम है इसलिए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है इतना ही नहीं मानसिंह कुशवाह ने सभी पिछड़े वर्ग के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि न सिर्फ आप लोग इस कार्यक्रम में सम्मिलित हो बल्कि कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान भी दें
यह भी पढ़ें:-
👉भू माफियाओं के हौसले बुलंद, करोड़ों की शासकीय भूमि को नोटरी कर बेच दी
👉मीट पार्टी के लिये बकरी चुराने गए थे हत्यारे, चरवाहा जाग गया तो कर दी हत्या
👉पुलिस की सक्रियता से फरियादी का पकड़ा गया काला झूठ

