
शीतलहर एवं गिरते तापमान को देखते हुए दतिया कलेक्टर ने दिया आदेश,आंगनबाड़ी के बच्चों को किया अनदेखा
दतिया। शीतलहर एवं गिरते तापमान को देखते हुए दतिया कलेक्टर संजय कुमार ने स्कूलों के प्रति आदेश जारी किया, लेकिन दतिया जिले की आंगनवाड़ी केंद्रों को नजरअंदाज किया गया इससे साफ जाहिर होता है के दतिया कलेक्टर महोदय आंगनबाड़ियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। यह काफी निंदनीय है। क्योंकि आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी छोटे-छोटे नौनिहाल बच्चे पहुंचते हैं।मैं श्रीमान कलेक्टर महोदय से निवेदन करता हूं कि इस कड़ाके की ठंड में आंगनबाड़ी केंद्रों पर छोटे-छोटे बच्चों पर ध्यान रखते हुए इनके विषय में भी गंभीरता के साथ सोचा जाए एवं समय सीमा तय की जाए

आदेश में यह दिये निर्देश:-
जिला दतिया अंतर्गत वर्तमान में बढ़ती शीलहर एवं निरंतर गिरते तापमान के फलस्वरूप शालाओं में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न हो, इसको दृष्टिगत रखते हुए जिलान्तर्गत संचलित समस्त शासकीय/अशासकीय/ सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई. / केन्द्रीय विद्यालय / जवाहर नवोदय विद्यालय एवं अन्य समस्त बोर्ड के विद्यालयों का है संचालन अन्य आगामी आदेश तक प्रातः 10:00 बजे के पश्चात् किये जाने हेतु आदेशित किया जाता।समस्त संस्था प्रधान इस हेतु उत्तरदायी होंगें कि किसी भी स्थिति में प्रातः 10:00 बजे से पूर्व शाला का संचालन प्रारंभ न किया जावे । उक्त आदेश, जिलान्तर्गत मण्डल द्वारा संचालित हाई० / हा0से0 कक्षाओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं पर प्रभावशील नहीं होगा, उक्त परीक्षायें निर्धारित समय पर यथावत संचालित होंगीं
यह भी पढ़ें:-
प्रशासन की अनदेखी के चलते प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास को लगाया पलीता
पंचायत सचिव निलंबित,आवास योजना में कम प्रगति एवं विधवा पेंशन मै देरी के कारण
