Sat. Apr 18th, 2026

               दतिया ब्यूरो-रहमत खान की रिपोर्ट

एक्सीडेंट में मृत युवक के परिजनों ने इंदरगढ़ के मेन रोड पर लगाया जाम

इंदरगढ़ पुलिस की समझाइश के बाद जाम खोला

इंदरगढ़।दतिया जिले के इंदरगढ़ से एक ऐसी खबर निकल के सामने आ रही है जिसमें एक्सीडेंट में मृत्य युवक के परिजनों ने इंदरगढ़ के मेन बाजार में जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस के द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है।

 

आपको बता दें कि दिनांक 15 फरवरी शाम 7:00 बजे के लगभग ग्राम बडेरी निवासी प्रेम नारायण पुत्र प्रमोद जाटव अपने गांव बरेली जा रहे थे तभी जॉन डियर ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए प्रेम नारायण में टक्कर मार दी, जिससे प्रेम नारायण की मौके पर ही मौत हो गई और जॉन डियर ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर को लेकर भाग गया

 जिस पर कार्रवाई न होते हुए देख परिजनों ने आज दिनांक को इंदरगढ़ कस्बे के मेन बाजार में जाम लगा दिया। मृतक के परिजनों की मांग है कि ट्रैक्टर का जल्द से जल्द पता लगा कर उचित कार्रवाई की जाए। वही इंदरगढ़ पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा है कि हम लोग आपके साथ हैं आपको हर हाल में न्याय मिलेगा

यह भी पढ़ें:-

ग्राम पंचायत खड़ौआ में दबंगों का दबदबा, लाचार सरपंच

ग्राम पंचायत बरजोर पुरा के सरपंच सचिव की लाचार व्यवस्थाएं, निवासी योजनाओं से वंचित

हमारे चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *