
दतिया ब्यूरो-रहमत खान की रिपोर्ट
सरकार के विकास कार्यों की पोल खोलती, ग्राम पंचायत बिलासपुर
दतिया।दतिया जिले से ऐसी खबर निकल के सामने आ रही है जिसमें प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित जन हितैषी योजनाओं के साथ साथ प्रदेश भाजपा के द्वारा निकाली जा रही “विकास यात्रा” की पोल खोल रही है,जिले की कई ग्राम पंचायतें। जिले की कई ग्राम पंचायतें सरपंच सचिवों की लाचार व्यवस्थाओं के कारण आज भी विकास के लिए मोहताज हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं दतिया जिले की जनपद सेवड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बिलासपुर की, बिलासपुर वह ग्राम पंचायत है जो बरसों से विकास के लिए तरस रही है। ग्राम पंचायत के लिए लाखों करोड़ों रुपए विकास के नाम पर आता है, लेकिन पंचायत के सरपंच सचिव की भ्रष्ट नीतियों के कारण विकास भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है।

आपको बता दें कि ग्राम पंचायत का मुख्य मार्ग जो दलदल एवं कीचड़ में तब्दील है जिससे समस्त ग्राम वासियों के अलावा अन्य ग्राम पंचायतों के लोगों का भी आना जाना लगा रहता है, जिसमें कई लोग गिर जाते हैं एवं छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते समय कीचड़ भरे रास्ते में गिर जाते हैं लेकिन इस ओर ग्राम पंचायत के मुखिया श्रीमान सरपंच महोदय कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

यदि सूत्रों की माने तो ग्राम पंचायत में शासकीय फंड की कोई कमी नहीं है लेकिन सरपंच महोदय ग्राम वासियों को यह कहकर गुमराह कर रहे हैं कि अभी पंचायत के खाते में राशि नहीं आई है राशि आ जाने पर मुख्य मार्ग का कार्य करा दिया जाएगा
आपको बता दें कि ग्राम पंचायत बिलासपुर कि जान समस्याओं को लेकर चंबल आचरण के द्वारा खबरों को प्राथमिकता से प्रकाशित किया जा रहा है, लेकिन अभी तक वरिष्ठ अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी, क्या कारण है कि पंचायत के दलदल भरे रास्तों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, चाहे वह सरपंच हो या फिर वरिष्ठ अधिकारी, क्यों चुप हैं
यह भी पढ़ें:-
एक्सीडेंट में मृत युवक के परिजनों ने इंदरगढ़ के मेन रोड पर लगाया जाम
ग्राम पंचायत खड़ौआ में दबंगों का दबदबा, लाचार सरपंच
ग्राम पंचायत बरजोर पुरा के सरपंच सचिव की लाचार व्यवस्थाएं, निवासी योजनाओं से वंचित

हमारे चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
