
दतिया ब्यूरो-रहमत खान की रिपोर्ट
इंदरगढ़ नगर में हो रही चोरियों का खुलासा करने में क्यों नाकाम होता हुआ नजर आ रहा है पुलिस प्रशासन
इन दिनों इंदरगढ़ कस्बे में खूब फल फूल रहा हैं चोरों का कारोबार पुलिस के हाथों से भी बचते नजर आ रहे हैं चोर
सवाल यह है कि इंदरगढ़ पुलिस मूख दर्शन बनी हुई तमाशा देख रही है
सूत्रों की मानी जाए तो पुलिस प्रशासन इंदरगढ़ के मेन बाजार में चौकी काफी समय से बनी हुई है जिस उद्देश्य चौकी बनी हुई है एवं पुलिस का जो कार्य है वह धरातल पर देखने को नहीं मिल रहा है, पूरी रात बाजार में पुलिस चौकी पर पुलिस रहती है लेकिन पुलिस अपनी ड्यूटी को ठीक से नहीं करती। लेकिन प्राइवेट कटोरों द्वारा वसूली का काम करवाया जाता है। नगर इंदरगढ़ में जुए का भी कारोबार जोरो से फल फूल रहा है लेकिन पुलिस चौकी पर बैठे हुए प्रभारी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं आखिर क्यों एवं जो भी सट्टा चलते हैं उसमें भी इंदरगढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी का अहम रोल होने की भी संभावना जताई जा रही है।

आपको बता दें कि पुलिस चौकी आसपास प्राइवेट लोग बैठे रहते हैं यह लोग किस काम के लिए चौकी आसपास किस लिए बैठे हुए रहते हैं। थाना प्रभारी को जानकारी भी नहीं पहुंचती जो क्राइम, नगर में होते हैं उसकी।
क्योंकि इंदरगढ़ में असामाजिक लोगो का चौकी प्रभारी से मिले होने की बात भी कुछ लोग दबी जबान से कह रहे हैं, इसलिए जुआ सट्टा दारू चोरी नहीं रोक सकती है। क्योंकि नगर में चौकी प्रभारी के साथ और भी कई पुलिस वाले शामिल हैं।
अगर सूत्रों की माने तो नगर की जनता पुलिस प्रशासन से इतनी भय मैं जीवन जी रही है कि वह कुछ भी गलत होने पर किसी के खिलाफ कुछ नहीं बोल पा रही है।
अभी कुछ सालों पहले नगर में कोई छोटी मोटी चोरी हो जाती थी कोई घटना घट जाती थी तो पूरे नगर में एकता का माहौल देखने को मिलता था और पुरजोर तरीके से गलत का विरोध करते हुए इंदरगढ़ नगर के लोग रोड पर आ जाते थे लेकिन आज वर्तमान स्तिथि यह हो गई है कि कोई भी आम नागरिक गलत का कोई विरोध नहीं कर पा रहा एवं पुलिस पर कोई सवाल खड़े नहीं कर पा रहा
आपको बता दें कि नगर इंदरगढ़ में अब तक कितनी चोरियां हो चुकी हैं दर्जनों से ज्यादा लेकिन पुलिस कार्रवाई करने में असफल देखने को मिल रही है और कार्यवाही उन लोगों पर की जा रही है जो कि जुआ सट्टा एवं चोरी करना जानते भी नहीं हैं और जो लोग यह सब काम करते हैं ऐसे लोगों पर इंदरगढ़ पुलिस कोई सख्त कदम नहीं उठा रही है।
क्योंकि इंदरगढ़ के कुछ पुलिस वाले असामाजिक तत्व के लोगों से मिलकर अवैध तरीके से बसूली के नाम पर पैसा कमा रहे हैं एवं पुलिस प्रशासन को मजाक पात्र बना रहे हैं। नगर में भय का माहौल बना हुआ है जिसकी चोरी हो रही है वह भी पुलिस के उल्टे सीधे सवालों से परेशान है एवं कुछ पीड़ित लोगों से तो पुलिस यह कह देती है कि तुम झूठी रिपोर्ट लिखा रहे हो तुम्हारी चोरी नहीं हुई है तुम झूठ बोल रहे हो।
कुछ पुलिस वाले प्रशासन को पूरी तरीके से बदनाम करने का काम कर रहे हैं एवं वर्तमान सरकार को भी बदनाम किया जा रहा है अपने स्वार्थ के लिए नगर इंदरगढ़ में पुलिस चौकी के आसपास एवं जहां चोरियां हो रही हैं वहां पर नगर प्रशासन में कैमरे लगवाना भी उचित नहीं समझा इतनी घटना हो रही है फिर भी नगर प्रशासन और जिला प्रशासन ठीक से काम नहीं कर रहा है अगर पूरे नगर में कैमरे लगवाए होते तो आज यह जो चोर इतनी चोरियों को अंजाम देने के लिए सौ बार सोच कर के लेकिन उन्हें मालूम है कि मेरा कोई कुछ नहीं उखाड़ पाएगा
यह भी पढ़ें:-
पशु चिकित्सक को डिप्टी कमिश्नर बनाए जाने की तैयारी
संदिग्ध अवस्था में वृद्ध का मिला शव परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप
