Sat. Apr 18th, 2026

शेयर बाजार तेजी के साथ खुला

मुम्बई  –  शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ खुला है। बाजार में ये बढ़त दुनिया भर से मिले अच्छे संकेतों के साथ ही खरीदारी से आई है।

शुरुआत कारोबार के दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 92.29 अंक की बढ़त के साथ ही 60,250.01 अंक पर खुला। वहीं पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 51.35 अंक बढ़कर 17,773.65 अंक पर पहुंच गया

एशियाई बाजारों में उछाल के साथ ही विदेशी निवेशकों की खरीददारी से भी बाजार ऊपर आया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीददारी से भी बाजार की धारणा बेहतर हुई है।

कारोबार के दौरान व्यापक सूचकांक में, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक में 0.2 फीसदी तक की बढ़त आई है।

इसके अलावा निफ्टी मेटल और निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1 फीसदी तक बढ़ा है। फ्लिपसाइड पर, निफ्टी आईटी और निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 0.3 फीसदी तक नीचे आया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में सपाट कारोबार हुआ।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *