
भिंड ब्यूरो-अमित सिंह कुशवाह की रिपोर्ट
महिलाओं के लिए बिना शर्त वरदान साबित होगी कांग्रेस की नारी सम्मान योजना
आज के समय में जहां महंगाई अपने चरम पर है और आम आदमी अपने घर चलाने की जुगत में लगा हुआ है वहीं चुनावी दल जनता को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं।
जहां एक ओर भाजपा जो कि सत्ता में होकर योग्य एवं पात्र महिलाओं को हर महीने मात्र 1000 रुपये देने के वायदे कर रही हैं तो वहीं दूसरी ओर म.प्र.कांग्रेस के मुखिया कमलनाथ ने इस योजना के तोड़ के रूप में म.प्र.की सभी महिलाओं को उनके अधिकार के लिए विना शर्त सम्मान दिलाने की योजना है
नारी सम्मान योजना:-
इस योजना में लाडली बहन योजना से कही ज्यादा लाभ देखने को मिल रहा है।
जहां लाडली बहना योजना के लाभ के रुप में पात्र महिलाओं को मात्र 1000 रुपये ही मिलेंगे जिसके लिए कई कार्यवाही शामिल हैं वहीं नारी सम्मान योजना के तहत हर घर में हितग्राही महिला को सम्मान निधि के रूप में हर महीने 1500 रुपये बिना शर्त दिये जाएंगे । इसके विपरीत लाडली बहना योजना की शर्त एवं पात्रता लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया को काफी जटिल बनाता है ।

लाडली बहना योजना में 1 हजार रूपये की सहायता राशि देने का वादा बीजेपी सरकार द्वारा किया गया तो नारी सम्मान योजना में कांग्रेस द्वारा 1500 रूपये देने का वादा किया गया। और 500 रूपये घरेलू गैस सिलेंडर के । इस तरह नारी सम्मान योजना में महिलाओं को 2 हजार रूपये का लाभ देखने को मिल रहा है।नारी सम्मान योजना का शुभारंभ छिंदवाड़ा जिले से माननीय कमलनाथ जी द्वारा किया जा चुका है अगर कांग्रेस की सरकार राज्य में आ है तो पूरे राज्य में यह लागू कर दिया जाएगा और इस तरह महंगाई को मात दिया जा सकता है।
आज गोहद विधानसभा में नारी सम्मान योजना सशक्त बेटी समृद्धि नारी नारियों का सम्मान मध्यप्रदेश का अभियान को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देशानुसार कांग्रेस नेता डॉ धर्मवीर दिनकर के द्वारा नारी सम्मान योजना आवेदन पत्र लटकन पुरा गुरीखा मालनपुर में घर घर जाकर लगभग 100 फार्म भरे अभियान से शुरुआत कर दी है लगातार जारी रहेगी गोहद विधानसभा में अगर कमलनाथ जी की सरकार बनी तो घरेलू सिलेंडर ₹500 एवं महिलाओं को प्रतिमाह 15 सो रुपए दिए जाने के लिए कमलनाथ प्रतिबद्ध हैं यह मेरा कथन नहीं मेरा वचन है कमलनाथ
आम जानता लाडली बहना योजना और नारी सम्मान योजना को विधान सभा चुनाव के मुद्दे के तौर पर देख रही है।
यह भी पढ़ें:-
बगैर नगर परिषद की परमिशन के भगवान परशुराम के मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ
मोटरसाइकिल से गिरी महिला की जान बचाने के लिए ASI मनोज कुमार की कोशिश काम न आई
