Sat. Sep 5th, 2026

ग्राम पंचायत में विकास कार्य के नाम पर लाखों खर्च, फिर भी दलदल भरे रास्ते, लोग परेशान

                    हरी सिंह कुशवाह की रिपोर्ट 

भिण्ड जिले की जनपद पंचायत लहार के अंतर्गत आने वाली कुछ ग्राम पंचायतों ने की भ्रष्टाचार की सीमा पार 

कुछ पंचायतों के द्वारा विकास के नाम पर लाखों का कराया जा रहा है भुगतान, लेकिन विकास कार्य धरातल पर शून्य

आपको बता दें कि लहार जनपद के अंतर्गत आने वाली कुछ ग्राम पंचायतों के द्वारा शासकीय राशि का दुरुपयोग जमकर किया जा रहा है, लेकिन विकास कार्य नहीं।

जनपद लहार की ग्राम पंचायत जलालपुरा से एक ऐसा ही मामला निकलकर सामने आ रहा है जिसमें शासन के द्वारा विकास के नाम पर लाखों का भुगतान तो कर लिया गया है लेकिन ग्राम पंचायत विकास के नाम पर शून्य है।

👉दवोह नगर पारिषद के द्वारा उड़ाई जा रही है स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां

ग्राम पंचायत जलालपुरा में लगने वाले ग्राम रसूलपुरा के ग्राम वासियों को इन दोनों कई परेशानियों क सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों को इन दिनों कीचड़ भरे रास्तों से गुजरना पड़ रहा है। जिसकी शिकायत कई बार मौखिक रूप से सरपंच सचिव से की जा चुकी है लेकिन आज दिनांक तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वही मीडिया के माध्यम से ग्राम वासियों ने समस्या के समाधान के लिए उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है।

लहार जनपद की ग्राम पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार की खबरों को देखने के लिए जुड़े रहे चम्बल आचरण से

यह भी पढ़ें:-

👉अपने क्षेत्र की खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब जरूर करें

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए यहां पर क्लिक करें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *