Sat. Sep 5th, 2026

खेल शरीर, मन और आत्मविश्वास को मजबूत बनाने का अहम साधन आरती गुर्जर

अम्बाह में राज्य स्तरीय शालेय बॉलीवाल प्रतियोगिता प्रारंभ

                         वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो 

मुरैना 08 सितंबर। खेल मनोरंजन का साधन ही नहीं, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मविश्वास को मजबूत करने का अभिन्न हिस्सा है। खेलो से टीम भावना, सहनशीलता एवं नेतृत्व कौशल भी विकसित होता है। इसलिए हर युवा को पढाई के साथ साथ कोई न कोई खेल भी अवश्य खेलना चाहिए। उक्त विचार जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती आकाश गुर्जर ने अम्बाह के करन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 69 वीं राज्य स्तरीय शालेय बॉलीवाल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री देवेन्द्र सिंह तोमर उर्फ रामू भैया ने की।

जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीओपी श्री रवि प्रताप सिंह भदौरिया, बॉलीवाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष श्री हरीसिंह चौहान, करन इंटरनेशनल स्कूल अम्बाह के संचालक श्री वीरेन्द्र सिंह तोमर मौजूद रहे। उपस्थित खेल प्रेमियों सहित गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए श्रीमती गुर्जर ने कहा कि नियमित खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं. बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करते है। आधुनिक और प्रगतिशील बनने की दौड में हम अपने स्वास्थ्य को नजरदांज कर रहे है और जीवन में खेलों का महत्व भूलते जा रहे हैं।

इसलिए नौजवान पीढी को शिक्षा के साथ-साथ खेलो पर भी ध्यान देने की जरूरत है, ताकि शारीरिक और मानसिक विकास मजबूत बना रहे। प्रतियोगिता में रैफरी की भूमिका श्री उपदेश सिह तोमर एवं श्रीमती सोनम तोमर ने निभाई। इस अवसर पर जिप सदस्यगण श्री तिलक सिंह तोमर, श्री देशराज कुशवाह, श्री वीरेन्द्र खटीक सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-

👉गांवों में शिक्षा पर ताला : नंदरोली प्राथमिक विद्यालय महीनों से बंद, बच्चों का भविष्य अंधकारमय

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *