वीरेंद्र कुमार/मुरैना ब्यूरो
मुरैना 07 सितंबर। जौरा विधायक पंकज उपाध्याय ने भाजपा नेताओं पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कैलारस शक्कर कारखाने के मामले में सरकार के मंत्री विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष जनता को धोखा दे रहे हैं विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिनांक 19 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक में शक्कर कारखाने को समाप्त करते हुए परीसमापन की घोषणा कर 61 करोड रुपए में संपूर्ण भूमि एवं कारखाने को एमएसएमई उद्योग में दिया गया है किसान आमजन एवं कर्मचारियों के विरोध होने पर भाजपा के नेता लगातार गलत बयान बाजी कर रहे हैं।

पिछले दिनों विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर एक क्षेत्रीय कार्यक्रम में पहुंचे और कहां की शक्कर कारखाना चालू हो रहा है कांग्रेस के नेता जनता को झूठ बोल रहे हैं ऐसे ही कल दिनांक 6 सितंबर को कैबिनेट मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने पत्रकारों को कारखाने के प्रश्न के बारे में कहा कि बीजेपी सरकार कारखाने को प्रारंभ कर रही है कांग्रेस के नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं विधायक पंकज उपाध्याय ने 26 अगस्त को मुख्यमंत्री मोहन यादव विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गी एवं विधानसभा के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर पूछा कि आपके द्वारा मंत्रिमंडल की बैठक में शक्कर कारखाने को परिसमापन करने का निर्णय लिया गया है वह तुरंत वापस ले और कारखाने को प्रारंभ करने के लिए तुरंत कार्रवाई करें
👉बाबा साहब की मूर्ति का विरोध करने वालों ने बिना अनुमति सरकारी पार्क में किया बी एन राव की मूर्ति का भूमि पूजन:- एडवोकेट विश्वजीत रतौनिया
परंतु आज दिनांक तक उपरोक्त मंत्रियों एवं किसी भी अधिकारी का पलट के जवाब नहीं आया कि कारखाने को कब से प्रारंभ किया जाएगा एक विधायक के पत्राचार का भी यह लोग जवाब देना उचित नहीं समझते जनता को धोखा बीजेपी के नेता दे रहे हैं कि कांग्रेस के नेता दे रहे हैं यह आने वाले समय में जनता बताएगी विधायक पंकज उपाध्याय ने आमजन किसान और कर्मचारियों से आवाहन करते हुए कहा कि दिनांक 21 सितंबर को किसानों के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकट शक्कर कारखाने को पुनः प्रारंभ करने हेतु मुरैना में जनसभा को संबोधित करेंगे एवं आंदोलन में शामिल होंगे।

