Sat. Sep 5th, 2026

                           रेखा कुशवाह/दतिया 

दतिया।दतिया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उनाव रोड स्थित गाड़ी घाट के पास रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय अभिषेक कुशवाहा निवासी ईदगाह मोहल्ला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार देवेंद्र कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सुमित कुशवाहा को भी चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक रात करीब 9 बजे दतिया से उनाव की ओर जा रहे थे, तभी गाड़ी घाट के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई और हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-

👉दबोह में युवक की गोली मारकर हत्या: दो पर एफआईआर, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *