Sat. Sep 5th, 2026

डी डी नगर अस्पताल में आज लगाई जाएगी एच.आर. पी. क्लिनिक 

29 शहरी एवं ग्रामीण सरकारी अस्पतालों में लगाई गई एच.आर.पी. क्लिनिक 

कलेक्टर की अगुवाई में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर पर प्रभावी अंकुश लगाने लगाई जा रही एच. आर.पी. क्लीनिक

ग्वालियर – प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 10.08.26 को जिले के 29 सरकारी अस्पतालों में एचआरपी क्लीनिक लगाकर गर्भवती माताओं की जांच की गई, प्रत्येक माह की 9 एवं 25 तारीख को शहरी एवं ग्रामीण के सरकारी अस्पतालों में एच.आर.पी. क्लिनिक आयोजित की जाती है। 9तारीख को रविवार अवकाश होने पर दिनांक 10.08.26 की एच.आर .पी. क्लिनिक में 1082 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई इनमें से 480 महिलाओं को हाई रिस्क गर्भवती माताओं के रूप में चिन्हित किया गया।

ग्वालियर जिले में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अगुवाई में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत हर माह की 9 व 25 तारीख को चिन्हित स्वास्थ्य संस्थाओं में एचआरपी क्लीनिक लगाकर हाईरिस्क गर्भवती माताओं की जांच की जाती है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.एस.सागर ने बताया कि जिले में 29 स्वास्थ्य संस्थाओं में आयोजित हुई एचआरपी क्लीनिक मे 1082 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी, हीमोग्लोवबिन सहित

खून की अन्य जांचे और यूरिन की जांच भी कराई गई। इनमें से 480 महिलाओं को हाई रिस्क गर्भवती माताओं के रूप में चिन्हित किया गया। इनमें से 15 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 240 महिलाओं की अल्ट्रासोनोग्राफी जांच की गई, साथ ही 71 महिलाओं को आयरन सुक्रोज इंजेक्शन लगाया गया।

 10 अगस्त की एच.आर.पी. क्लिनिक में महिलाओं को फल और पौष्टिक आहार भी उपलब्ध कराया गया। उल्लेखनीय है कि जिलाधीश रुचिका चौहान ने चिन्हित हाई रिस्क गर्भवती माताओं का प्रसव होने तक लगातार फोलोअप कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी-1 डॉ. पवन जैन ने बताया कि हर माह की 9 एवं 25 तारीख को हाई रिस्क (अधिक जोखिम) वाली गर्भवती महिलाओं की जांच महिला चिकित्सक द्वारा की जाती है।-10 अगस्त को 29 सरकारी अस्पतालों में एच. आर. पी. क्लिनिक लगाई गई एवं आज दिनांक 11.08.26 को डी.डी. नगर अस्पताल में एच.आर.पी. क्लिनिक लगाई गई है।

जिले में जिन स्वास्थ्य संस्थाओं में एचआरपी क्लीनिक लगाई गई है उनमें जिला चिकित्सालय मुरार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हस्तिनापूर, भितरवार, मोहना, डबरा ,बरई शामिल हैं। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उटीला, चीनौर, वीरपुर, आतरी, पिछोर, कुलैथ व प्रसूति गृह माधौगंज व बिरलानगर, यूपीएचसी लक्ष्मीगंज, हुरावली, पंतनगर, ठाठीपुर, बहोड़ापुर, हाथीखाना ,व सिविल हॉस्पिटल हजीरा , सिविल डिस्पेंसरी जनकगंज व सिविल अस्पताल हेमसिंह की परेड, लधेड़ी, शामिल हैं एवं आदर्श मिल ,नाका चंद्रवंनी, गैंडे वाली सड़क, शब्द प्रताप आश्रम,पी एच ई कालोनी,में एच.आर.पी. क्लिनिक आयोजित की गई है।

यह भी पढ़ें:-

👉सिविल अस्पताल बिरला नगर में ग्वालियर ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन चलाया जागरूकता कार्यक्रम

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *