Sat. Apr 18th, 2026

बिक गये है कृषि विभाग के जांच अधिकारी राम सिंह बागरी

    बघेल ने की प्रमुख सचिव से शिकायत

सतना। सतना का कृषि कल्याण विभाग पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त होकर अन्नदाता किसानों का शोषण कर रहा है । उसे किसी का भय नहीं है जिला प्रशासन का इस विभाग को पूरा संरक्षण प्राप्त है । उक्त बात जिला भाजपा कार्यसमिति के सदस्य शिवभानु सिंह बघेल ने कही । उन्होंने कहा कि उनके द्वारा विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों की शिकायत जे डी रीवा के यहां की गई थी । जे डी द्वारा जांच राम सिंह बागरी एवं अन्य अधिकारी को सौंपी गई है । लेकिन राम सिंह ने अभी तक कोई सूचना नहीं दी है , इससे यह स्पष्ट है कि वे भ्रष्ट अधिकारियों के हाथों बिक गए हैं और मेरी शिकायत को नस्ती बंद्ध करना चाहते हैं । बघेल की उन्होंने इसकी शिकायत कृषि विभाग के ईमानदार एवं किसान हितैषी प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल से की है ।

यह भी पढ़ें

पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, जाने पूरी खबर

जन्‍म-मृत्‍यु का पंजीयन करवाना अनिवार्य,जाने कैसे कराएं पंजीयन

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *