अवैध कर वसूली के विरोध में पंकज उपाध्याय ने लगाया कैलारस नगर परिषद में ताला

कैलारस। विगत दिनों कैलारस नगर परिषद ने वाहन कर वसूली का ठेका दिया है मुरैना जिले में किसी भी नगर परिषद में बैटरी वाले टमटम और कृषि वाहनों जैसे ट्रैक्टर ट्राली पर कहीं भी कर नहीं लिया जाता है परंतु कैलारस नगर परिषद की हठधर्मिता और भ्रष्टाचार से बैटरी वाली टमटम और कृषि वाहनों से भी विगत कई दिनों से अवैध रूप से वाहन कर लिया जा रहा है जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जौरा विधानसभा के प्रत्याशी रहे पंकज उपाध्याय ने पूर्व घोषित सूचना से नगर परिषद कैलारस में तालाबंदी की । बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता एवं टमटम वाहनों के मालिक एवं चालक गण मौजूद रहे पिछले दिनों टमटम वाहनों के चालकों द्वारा नगर परिषद को ज्ञापन देकर ठेका वापस लेने और टमटम एवं कृषि वाहनों को टैक्स से राहत देने के लिए ज्ञापन दिया गया था परंतु नगर परिषद द्वारा अभी तक कोई निर्णय लिया गया जिस से आंदोलित होकर टमटम ड्राइवरों एवं कार्यकर्ताओं ने पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में नगर परिषद मे भारी हंगामा किया और तालाबंदी की ।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दुबे पूर्व पार्षद राम सुमेर शुक्ला मोहन रसोईया सतेंद्र सोलंकी सुमेर शाक्य मोहन रफीक शेख हाजी बिंदु कुरेशी महेंद्र शर्मा मुकेश शुक्ला मुकेश शर्मा बदरेटा राजकुमार सिकरवार रवी गर्ग अभिषेक सिंघल डॉ दशरथ कुशवाहा संदीप मरैया मुकेश दुबे ओमप्रकाश शाक्य उमेश मंगल संतोष सोलंकी श्याम यादव सोनू शर्मा शेरू यादव , इशाक मोहम्मद,टमटम चालक सुरेश कुशवाह, रवि राठौर,मोहन प्रजापति,सोबरन सिंह,भवानी सिंह,आदि टमटम चालक उपस्थित थे
यह भी पढ़ें
आयुष्मान भारत कार्ड 2022 ऑनलाइन आवेदन करें
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ कैसे लें, जाने पूरी प्रक्रिया
