प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ कैसे लें, जाने पूरी प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना देश के उन गरीबों के लिए संचालित की गई थी जो लोग आर्थिक तंगी के चलते एक कमरा भी पक्का नहीं बना सकते हैं। जो लोग मेहनत मजदूरी करके केवल अपने परिवार का भरण पोषण बड़ी मुश्किल से कर पाते हैं, ऐसे लोगों के लिए पक्के मकान का सपना भी देखना गुनाह जैसा लगता है। क्योंकि पक्का मकान बनाना आज के समय में हर किसी को संभव नहीं है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए एक योजना तैयार की, जिसमें देश के हर गरीब को पक्का मकान देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। योजना का नाम दिया गया प्रधानमंत्री आवास योजना। जिसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जून 2015 में शुरू की जिसका उद्देश्य 2023 तक देश के हर गरीब को पक्का मकान देना सुनिश्चित किया गया। लेकिन गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को योजना की पूरी जानकारी न होने के कारण एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी न होने के कारण वह लोग आज भी योजना से वंचित है।

प्रधानमंत्री आवास योजना की शर्तें:-
प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता की कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। इनमें पहली तो यह है कि आवेदक के पास अपना घर नहीं होना चाहिए, और दूसरी यह कि आवेदक ने पहले राज्य या केंद्र सरकार की किसी अन्य पीएम आवास योजना का लाभ न लिया हो। यदि आपने ऐसा किया होगा तो आपका आवेदन निरस्त हो जाएगा। इसलिए अपने बारे में जो भी जानकारी दें वो सही दें।
यदि आप अपने फार्म में सही जानकारी नहीं भरोगे तो आपका फॉर्म निश्चित रूप से अस्वीकृत हो जाएगा। तो इसके लिए जरूरी है कि आप फॉर्म को भरने के बाद तसल्ली से चेक करें। एक लाभार्थी परिवार में पति, पत्नी, अविवाहित बेटे और/या अविवाहित बेटियां शामिल होंगी। कमाई करने वाले व्यक्ति (चाहे उसकी वैवाहिक स्थिति कुछ भी हो) को एक अलग हाउसहोल्ड के रूप में माना जा सकता है। ज्यादातर लोग इसी खाने को आकर भरने में कंफ्यूज हो जाते हैं। मसलन, उनकी समझ में नहीं आता कि यदि आवेदक एक महिला है तो वह अकेली महिला दर्ज करेगी या फिर अविवाहित। लिहाजा, आप से यही अनुरोध है कि पहले आप फार्म को अच्छी तरह से पढ़ें। उसके बाद सही सही जानकारी भरें
जरूरी दस्तावेज:-
पहचान का प्रमाण,आधार कार्ड, पैन कार्ड (अनिवार्य), पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आदि
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें
बिक गये है कृषि विभाग के जांच अधिकारी राम सिंह बागरी
जन्म-मृत्यु का पंजीयन करवाना अनिवार्य,जाने कैसे कराएं पंजीयन
