Sat. Apr 18th, 2026

मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी हो सकते हैं अशोक सिंह कुशवाह

मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी हो सकते हैं अशोक सिंह कुशवाह

                           प्रियंका झा/रौन

मेहगांव/भिंड। मध्य प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर हर राजनीतिक पार्टी अपने-अपने प्रत्याशियों का चयन करके विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बना रही है, तो वहीं भिंड जिले की मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी अपना उम्मीदवार अशोक सिंह कुशवाह को बना सकती है
आपको बता दें कि कांग्रेस की लिस्ट आने के बाद, भिंड जिले में राजनीतिक उठा पटक जोरों पर है। क्योंकि ओबीसी वर्ग के द्वारा जिला भिंड से कांग्रेस पार्टी से ओबीसी का एक प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की गई थी, लेकिन कांग्रेस की पहली लिस्ट में ओबीसी वर्ग का एक भी प्रत्याशी न होने के कारण इस समय भिंड में हल्ला मचा है। इसी बीच जन अधिकार पार्टी के द्वारा अशोक सिंह कुशवाह (रौन) को मेहगांव विधानसभा सीट से उम्मीदवार के रूप में उतर जा सकता है। अशोक सिंह कुशवाह समाजसेवी होने के नाते साफ, स्वच्छ छवि के नाम से जाने पहचाने जाते हैं। कुछ जानकारो की माने तो, ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी के सभी नाम का ऐलान हो जाने तक यदि भिंड जिले से कांग्रेस पार्टी ने कोई ओबीसी वर्ग का प्रत्याशी नहीं बनाया तो इसका लाभ जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी को मिल सकता है

यह भी पढ़ें:-

👉 सिन्धु नदी के पुल की रेलिंग टूटी,कभी भी हो सकता है गंभीर हादसा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *