Sat. Apr 18th, 2026

अधूरे विकास को पूरा करना ही मेरा लक्ष्य है : चौ. राकेश चतुर्वेदी

जिला कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर विधान सभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक का हुआ आयोजन

भिण्ड बीटीआई रोड़ स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जिले के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों की रणनीति तय करने तथा चुनावी समर के चलते “एलर्ट मूड” में लाने हेतु जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह एवं संगठन मंत्री इरसाद अहमद के आह्वान पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता इरशाद अहमद ने की जिसमें मुख्य रूप से भिंड विधानसभा से कांग्रेस कमेटी के प्रत्याशी चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष योगेश कुमार शाक्य विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

कांग्रेस प्रत्याशी चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का साथ और जनता का आर्शीवाद हमेशा मुझे मिलता रहा है,क्षेत्र का विकास करना ही मेरा मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वह जब-जब भिंड से विधायक बने तब – तब विकास के अनेक कार्य हुए हैं, कार्यकर्ताओं और जनता से हमेशा उनका संपर्क रहा है क्षेत्र की जनता को उनसे जो भी अपेक्षाऐं है निश्चित उनको पूरा कराने हेतु हमेशा प्रतिबद्ध हैं तथा किसी भी कार्यकर्ता/पदाधिकारी को अनदेखा नहीं किया गया और न ही किया जा सकता है
विधानसभा की जनता ने उनको कई बार चुनकर विधानसभा में भेजकर अपना आशीर्वाद दिया है।


उन्होंने कहा कि आप सभी के अथक प्रयासों एवं जनता जनार्दन के आर्शीवाद से आगामी विधानसभा चुनाव में अगर उनकी जीत होती हैं तो वह विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य का आयाम लिखने के लिए प्रतिबद्ध होंगे ।
जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद ने कहा कि पूरा संगठन एकजुट होकर कार्य कर रहा है, कमलनाथ के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की सरकार बनने जा रही है। मीटिंग में सभी कांग्रेसजनों से एकराय होकर कांग्रेस उम्मीदवार को भारी बहुमत से विजय बनाने का संकल्प दिलाते हुए अपनी बात को रखा ।
बैठक का संचालन करते हुए कार्यालय प्रभारी योगेश शाक्य ने कहा कि आज जो मौका हमें मिला है वह बड़े सौभाग्य से प्राप्त हुआ है ,सभी कांग्रेसी एकजुट होकर जिले की पांचों विधानसभाओं में कांग्रेस को प्रचण्ड बहुमत से विजयी कर मध्य प्रदेश विधानसभा में पहुंचाने के लिए तन मन धन से मेहनत करे।
बैठक में मुख्य रूप से इरशाद अहमद, पान सिंह सुमन,नयन सिंह राजावत,पंकज त्रिपाठी,भागीरथ कुशवाहा,श्रीमती रेखा भदौरिया, बलराम जाटव,दीपचंद तिवारी, रिजवान काजी,श्रीकृष्ण नरवरिया, राजवीर बघेल,धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, मोहम्मद इसफान गम्मू ,राघवेंद्र सिंह राजू दोहरे,
आनन्द शाक्य,सत्यप्रकाश गोयल,हमीद खान,कृष्ण गोपाल चौरसिया,नईम खान पठान,दुष्यंत सिंघई,योगेश शाक्य,विनोद जाटव, कमलेश जाटव, रामजीलाल शाक्य,यतेंद्र मिश्रा,अशोक कुमार जैन,सत्यपाल अगरेया,डॉ चिम्मनलाल हिंडोलिया,रामसिया पुरोहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-

👉 भिंड से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे राकेश चौधरी एवं भाजपा के होंगे में नरेंद्र सिंह कुशवाह

👉 दतिया से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे राजेंद्र भारती, समर्थकों ने की आतिशबाजी वांटी मिठाई

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *