Sat. Apr 18th, 2026

भगुवापूरा थाना प्रभारी की कार्रवाई, मारपीट की पीड़ित महिला को ही बना दिया अपराधी

पीड़ित महिला की नहीं की जा रही है शिकायत दर्ज

सेवड़ा। दतिया जिले के सेवड़ा अनुभाग से एक ऐसा मामला निकाल के सामने आ रहा है जिसमें भगुवापूरा थाना प्रभारी के द्वारा मारपीट कि पीड़ित महिला को ही अपराधी बना दिया गया है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, पीड़ित महिला के पति द्वारा SDM महोदय सेवड़ा के समक्ष दिए गए आवेदन से स्पष्ट हो रहा है। फरियादी महिला के पति लाखन जाटव के द्वारा सेवड़ा SDM को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि मुझ प्रार्थी की पत्नी रश्मि जाटव अपने घर काम कर रही थी तभी सविता जाटव पत्नी संतोष जाटव व विजयपाल जाटव पुत्र गोविंदास जाटव आ गए और गाली गलौज करने लगे, जिसका विरोध हमारी पत्नी रश्मि जाटव के द्वारा किया गया तो उन्होंने जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला करते हुए बेरहमी से मारपीट कर दी, जिसमें हमारी पत्नी रश्मि जाटव जख्मी हो कर बेहोश गई। मरा हुआ समझ के उक्त लोग वहां से भाग गए।

जिसका पता हमें लगा तो हम घर पहुंचे तो मैंने देखा कि हमारी पत्नी रश्मि जाटव जख्मी हालत में पड़ी हुई थी तो मैं तुरंत अपनी पत्नी को लेकर भगुवापुरा थाने पहुंचे तो वहां से हमें यह कहकर भगा दिया के पहले इलाज कराओ उसके बाद आपकी शिकायत दर्ज करेंगे तो मेरे द्वारा अपनी पत्नी रश्मि जाटव को लेकर सिविल हॉस्पिटल सेवड़ा पहुंचे वहां पर डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया गया। उसके बाद हम लोग भगुवापुरा थाने पहुंचे तो वहां पर शिकायत दर्ज तो की गई पर FIR दर्ज नहीं की गई।


जबकि हमारे द्वारा भगुवापुरा थाना प्रभारी से बार-बार निवेदन किया जा रहा है कि श्रीमान आप FIR दर्ज करने का कष्ट करें लेकिन थाना प्रभारी के द्वारा आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। लेकिन थाना प्रभारी महोदय के द्वारा दूसरी पार्टी की मनगढ़ंत झूठी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पीड़ित रश्मि जाटव व पती लाखन जाटव एवं रश्मि जाटव की सास के नाम FIR दर्ज कर ली गई। यदि उक्त मामले को वरिष्ठ अधिकारी अपने संज्ञान में लेते हुए जांच करवाते हैं तो पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा एवं फरियादी महिला को भी न्याय मिल सकता है

यह भी पढ़ें:-

👉 ग्वालियर चंबल संभाग की सबसे बड़ी सब्जी मंडी लक्ष्मीगंज में मंडी प्रशासन की अनदेखी के कारण,लगे रहते हैं गंदगी के ढेर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *