Sat. Sep 5th, 2026

bhind:सरपंच सहित ग्रामीणों ने शराब का ठेका हटवाने के लिए दिया भिंड कलेक्टर को आवेदन

भिंड 16 अगस्त। प्रदेश की शिवराज सरकार बहुत जोर शोर से प्रचार प्रसार कर रही है कि प्रदेश की हर बेटी पढ़ी लिखी हो। इसलिए नारा दिया जाता है कि “बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ”
 वहीं दूसरी ओर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र मै भी शराब के ठेके दिए जाने का कार्य भी जोर शोर से किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों सहित बेटियों को भी बहुत बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि ठेकों पर एकत्रित होने वाले असामाजिक तत्वों के द्वारा बहन बेटियों को गंदी नजर से देखा जाता है।
 जिस से आहत होकर जिला भिंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कृपेकापुरा के सरपंच सहित ग्रामीणों के द्वारा भिंड कलेक्टर महोदय के दरबार में गुहार लगाई गई है कि पंचायत में संचालित ठेके को तुरंत हटाया जाए।

 ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि ग्राम कृपेकापुरा थाना गोरमी तहसील मेहगांव जिला भिंड में शराब का ठेका है जिससे सभी ग्रामवासियों को बहुत बड़ी असुविधा हो रही है ग्राम में लोग शांति से रहना चाहते है लेकिन शराब का ठेका खुलने के कारण ग्राम में आए दिन लड़ाई झगड़ा फसाद होने लगा है शराब पीकर असमाजिक तत्वों महिलाओं से अश्लील हरकत व राह चलती महिलाओं के साथ छेड़खानी जेसी घटनाएं बड़ गई है शराब ठेके के पास ही प्राइवेट स्कूल बना हे जो कि बच्चो पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है समस्त ग्रामवासी ठेके का विरोध कर रहे है लेकिन ठेकेदार द्वारा लगातार ग्रामवासी को धमकी दी जा रही है जिससे सभी ग्रामवासी ठेके पर बैठने वाले गद्दीदारो से काफी परेशान है पहले भी एक बार विरोध के कारण ठेका बंद करवा दिया था लेकिन दुबारा फिर से ग्राम में खुल गया हे जिसका सभी ग्रामवासी व क्षेत्रवाशी विरोध कर रहे है
अंत श्रीमान जी से निवेदन है कि ग्राम कृपेकापुरा में जो ठेका खुला है उसे ग्राम से दूर किसी दूसरी जगह स्थानातरण किया जाए
यह भी पढ़ें

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *