Sat. Apr 18th, 2026

bhind:दलित पिछडों के साथ अन्याय नहीं सहेंगे- मान सिंह कुशवाह

भिंड 19 अक्टूबर। आजादी के 75 वर्ष बाद संविधान द्वारा लागू भारतीय न्याय व्यवस्था एक बार फिर से शर्म-सार होगी कि जो कल दलितों व  पिछडों के साथ अंग्रेज व उनकी सरकार तक न कर सकी वह  एक बार पुनः देखने को मिला है उनके साथ कहीं सिर मुंडन कराया जा रहा है तो कहीं सिर पर जूते रखकर पूरे गांव में घुमाया जा रहा है। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी के मुखिया  मान सिंह कुशवाह ने  कोली  कोरी समाज के बैनर तले उन दलितों पर हुए अत्याचार की आवाज को बुलंद किया  जिनको भिण्ड के दबोहा गांव के कुछ रसूखदारों ने पुरानी रजिश के चलते राजीनामा के लिए बुलाया तथा धोखे से उनके साथ मुंडन कर उनके सिर पर जूतों को रखकर पूरे गांव में घुमाया था परंतु पुलिस प्रशासन रसूखदारों के दबाव में उचित कार्यवाही करने से अपने हाथ पीछे खींचता नजर आ रहा है इस पूरे घटनाक्रम में कोरी (कोली) समाज के अध्यक्ष  अमर सिंह शाक्य के द्वारा किए गए धरना ज्ञापन में सभी अनुसूचित जाति पिछड़ा जाति वर्ग के मुखियाओं को इस अनुचित घटना का विरोध करने हेतु आव्हान किया जिसमें मुख्य  रूप से उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के मुखिया दलित एवं पिछड़ों के नेता  मान सिंह कुशवाह ने पुलिस प्रशासन से थाना प्रभारी देहात की तुरंत पद से निलम्बन की कार्यवाही एवं आरोपियों के नाम शस्त्र लाइसेंस निलंबित किये जाये साथ ही ग्राम दबोहा को अनुसूचित जाति अत्याचार मुक्त घोषित करते हुए उनकी सुरक्षा की मांग करते हुए कहा हमारी सभी मांगे यदि पूरी नहीं हुई तो हम सभी SC – ST तथा OBC के लोग मिलकर बडे आंदोलन  की रूपरेखा तय करने के लिए विवश होंगे । इस अवसर पर समाजवादी नेता  विजयवीर यादव भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री मनोज गर्ग ,एवं उनकी टीम, कांग्रेस पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष योगेश कुमार के साथ जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ,अरविंद सोनी ,राजेश कुमार शाक्य ,आम आदमी राजेश शाक्य, मनोहरलाल पटवा नेत्रपालशाक्य जिलाध्यक्ष कोरी समाज के साथ-साथ कोली/ कोरी समाज अपनी मुख्य भूमिका में दिखाई दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *