भिंड पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा रेडडी के निर्देशन में देहात थाना प्रभारी विनोद सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में अंधे कत्ल का खुलासा कर मृतक की पत्नि व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 01/10/22 की रात्रि करीब 04.30 बजे थाना देहात की पुलिस को गश्त के दौरान बाईपास रोड राजपूत नगर के सामने नाले में एक ऑटो दिखा जब पुलिस द्वारा चेक किया गया तो उसमें एक व्यक्ति ऑटो के अंदर मिला उस व्यक्ति को पुलिस द्वारा तत्काल जिला अस्पताल भिंड इलाज के लिए ले जाया गया। जहां पर डाक्टर द्वारा उस व्यक्ति को मृत बताया गया तथा रिपोर्ट में सिर में चोट होने से मृत्यु होना बताया गया परिजन भी वाहन दुर्घटना मानकर चल रहे थे किन्तु पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में आकस्मिक दुर्घटना की जांच सूक्ष्मता से एवं दुर्घटना को भी घटना मानकर घटना की जांच सूक्ष्मता एवं घटना की परिस्थितिओं का दृष्टिगत करने के बाद थाना प्रभारी देहात को निर्देश दिये विवेचना के दौरान दिनांक 01.10.22 की घटना स्थल के समीप सीसीटीवी फुटेज देखने पर ज्ञात हुआ कि रात्रि में ऑटो धीमी गति से अचानक दाहिने तरफ मुडकर नाली में जा गिरा है तथा उक्त फुटेज को बार-बार देखने पर आभास होता था कि कोई व्यक्ति ऑटो नाले में गिरने के बाद पैदल चलता हुआ जा रहा है। इसी आधार पर आगे की कडियों को जोड़ा गया। मृतक संजय पुत्र अजमेर सिंह बघेल निवासी मिहोनी की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई साक्ष्य छुपाने की उददेश्य से आटो को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिये आटो को नाले में गिरा दिया मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि मृतक के घर आने जाने वाला व्यक्ति जूनागढ़ में रहता है जो घटना दिनांक को भिण्ड में देखा गया था। उक्त व्यक्ति के गांव में जानकारी की गयी तो उसके परिजनों द्वारा गांव में न आना बताया तथा गुजरात में होना बताया। जिसकी तलाश गुजरात जूनागढ़ में की गयी तो ज्ञात हुआ कि वह घटना के समय भिण्ड गया हुआ था। आरोपी को पकड कर कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उसने सारा सच उगल दिया साजिश – आरोपी के मृतक संजय की पत्नि से पूर्व से सम्बन्ध थे जिसका संजय विरोध करता था। इससे तंग आकर पूर्वनियोजित तरीके से आरोपी गुजरात से भिण्ड आया और पूरे दिन शहर में घूमकर रात्रि में संजय के सोने का किया इंतजार इसारा मिलते ही वीरेन्द्र नगर में स्थिति उसके किराये के मकान में प्रवेश किया और मृतक की पत्नि के साथ मिलकर सोते हुये संजय के सिर में पत्थर से वार किया संजय की आवाज न निकले जिसके लिये उसकी पत्नि ने संजय का मुंह तकिया से दबा दिया था। संजय की मृत्यु उपरांत आरोपी ने संजय के कपडे पहने और संजय के ऑटो उसका शव रखकर ऑटो को राजपूत नगर समीप नाले में सड़क दुर्घटना का रूप देने के उददेश्य से पलटा दिया और गुजरात भाग गया। पुलिस ने कपड़े, खून लगे फेंके गये बिस्तर, मैक्सी, घटना में प्रयुक्त पत्थर, तकिया आदि जप्त किये गये है।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी देहात निरी, विनोद सिंह कुशवाह, उनि नीतेन्द्र मावई, उनि बीरेन्द्र यादव, उनि आलोक तोमर प्रधान आरक्षक गुरूदास, प्रधान आरक्षक हरवीर गुर्जर, आर अभिषेक गुप्ता, सतेन्द्र की अहम भूमिका रही।
यह भी पढ़ें
