भिण्ड। नगरपालिका परिषद Bhind में भृत्य के पद पदस्थ रह चुकी मृतिका नंदनी तोमर ने करीब 2 माह पूर्व अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। जिसके बाद सोमवार की सुबह सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफार्म पर एक युवक ने नंदनी तोमर का वोटर कार्ड डाला जिसमें उसका नाम जोया खॉन लिखा था और पति के नाम के स्थान पर तोफिक खॉन दर्ज था। बता दें कि तोफिक खॉन नंदनी तोमर के मकान के सामने रहता था। इस पोस्ट के साथ ही एक टिप्पणी भी डाला जी रही है। जिसमें लिखा है कि तोफिक खॉन ने पहले नंदनी तोमर को पहले प्रेम जाल में फंसाया, उससे नवीन जिम बनवाने के लिए पैसों की ठगी की। जब वह शादी पर अड़ गई तो उसने धर्म परिवर्तन करने के लिए जिसके लिए नंदनी तोमर ने धर्म परिवर्तन भी किया। जिसके प्रमाण के तौर उसने अपना वोटर कार्ड में जोया खॉन नाम लिखवाया और पति के नाम के सामने तोफिक खॉन दर्ज कराया। जानकारों के अनुसार धर्म परिवर्तन होने के बाद भी जब तोफिक खॉन ने नंदनी तोमर से शादी करने से इंकार कर दिया तो नंदनी ने विवश होकर आत्महत्या की। जिसको क्षत्रिय एवं राजपूत संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विरोध दर्ज किया साथ ही आरोपित तोफिक खॉन इसी प्रकार के अन्य मामलों में संदिग्ध होना बताया जा रहा है। क्षत्रिय संगठनों ने तोफिक खॉन पर लव जिहाद का प्रकरण दर्ज करने तथा नंदनी तोमर को न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने युवाओं को 3 अगस्त को धनवंतरी कॉम्प्लेक्स में एकत्रित होकर आंदोलन करने की बात की है।
यह भी पढ़ें
