Sat. Apr 18th, 2026

Bhind थाना सिटी कोतवाली द्वारा 10000/- रूपये के फरारी ईनामी आरोपी एवं पुस्तक बाजार में सरेआम हवाई फायर करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

श्रीमान शैलेन्द्र सिंह चौहान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला भिण्ड श्रीमान कमलेश कुमार अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय जिला भिण्ड के निर्देशन एवं श्रीमान निशा रेड्डी नगर पुलिस अधीक्षक महोदय जिला भिण्ड के मार्गदर्शन मे फरार इनामी आरोपियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान मे थाना सिटी कोतावली भिण्ड की टीम द्वारा की गई कार्यवाही ।
1. थाना सिटी कोतवाली जिला भिण्ड के अप.क्र. 263 / 22 धारा 304बी, 306, 498ए. 34 भादवि के आरोपी संदीप पुत्र रामप्रकाश शर्मा उम्र 25 साल निवासी चतुर्वेदी नगर भिण्ड का घटना से फरार चल रहा था। जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 10000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया था, जिसको दिनांक 01.08.22 को गिरफ्तार किया गया ।
2. थाना सिटी कोतवाली जिला भिण्ड के अप.क. 253/22 धारा 308,323,452,147,148,149 भादवि के आरोपी छोटू पंडित उर्फ हेमंत शर्मा पुत्र उदयवीर शर्मा निवासी बालाजी नगर भिण्ड के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर शाम के समय पुस्तक बाजार में सरेआम गोली चलाकर दहशत फैलाई जाकर दुकान की तोड-फोड एवं मारपीट कर भाग गया था, जिससे पुस्तक बाजार स्थित समस्त दुकानदारो में उसके नाम से भय व्याप्त हो गया था, जिसे आज दिनांक 01. 08.22 को एक कट्टा व राउण्ड के गिरफ्तार किया गया।
टीम जिसके द्वारा कार्यवाही की गई – उनि अतुल सिंह भदौरिया, सउनि नरेन्द्र सिंह चौहान, सउनि तुलसीराम कोठारी, प्र0आर0 रामशंकर कटारे, प्र. आर. 527 रमाकांत शर्मा, प्र.आर. 597 सतेन्द्र सिह भदौरिया, प्रआर, मनीष भदौरिया, प्र.आर. 331 जितेन्द्र सिंह यादव, आर.क. 309 अभिषेक, आर.क. 754 कुलदीप शुक्ला व आर. क्र. 1373 दीपक की सराहनीय भूमिका रही।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *