Sat. Sep 5th, 2026

सेवड़ा की ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है जमकर भ्रष्टाचार, वरिष्ठ अधिकारी मौन ?

              सेवड़ा से-राजेंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सेवड़ा की ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है जमकर भ्रष्टाचार, वरिष्ठ अधिकारी मौन ?

दतिया से खबर निकल के सामने आ रही है जिसमें सरपंचों के द्वारा शासकीय राशि का धड़ल्ले से दुरुपयोग किया जा रहा है शासकीय राशि का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार करने में सरपंच एवं सचिव को किसी का कोई भय नहीं है

आपको बता दें कि दतिया जिले की जनपद पंचायत सेवड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पडरी में हमारे संवाददाता राजेंद्र श्रीवास्तव जी के द्वारा जाकर देखा गया तो पाया गया कि ग्राम पंचायत में हर गली बरसाती गंदे पानी एवं कीचड़ से लबालब भरी हुई थी वही मंदिर प्रांगण में भी चारों तरफ गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जबकि प्रशासन के द्वारा जिले की हर पंचायत को निर्देशित किया जा चुका था कि बरसात का पानी ग्राम पंचायत में जमा ना हो पाए बरसाती पानी को निकालने की व्यवस्था की जाए लेकिन सरपंच सचिव की लाचार व्यवस्थाओं के कारण ग्रामवासी दलदल में जीवन यापन करने के लिए मजबूर हैं

 जब इस मामले में हमारे द्वारा ग्राम पंचायत पडरी के सरपंच महोदय से फोन पर बात की गई तो सरपंच महोदय ने बताया कि हमारे द्वारा अभी तक ग्राम पंचायत के विकास के लिए शासकीय खाते से लगभग दस लाख रुपए निकाला जा चुका है जिसके विकास कार्य अभी चल रहे हैं जबकी हमारे संवाददाता के द्वारा पूरी पंचायत का भ्रमण किया गया तो कहीं ऐसा नहीं देखा गया जहां पर अभी कोई विकास कार्य चल रहा हो इसमें सोचने वाली बात यह है कि सरपंच महोदय के कहने के अनुसार दस लाख रुपए का विकास कार्य क्या कराया गया एवं यह राशि किन कार्यों पर खर्च की गई।

अगर वर्तमान सरपंच महोदय के कार्यकाल में जो भी विकास कार्य हुए हैं उनकी जांच यदि वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा की जाए तो सारा मामला सामने आ जाएगा

यह भी पढ़ें:-

शा.उचित मूल्य की दुकान छेंकुरी के संचालक की दबंगई, हितग्राहियों को नहीं दिया जा रहा है पूरा खाद्यान्न

क्या आम आदमी पार्टी को मिलेगा सेवड़ा क्षेत्र की आम जनता का आशीर्वाद,बना पाएगी सेवड़ा क्षेत्र की जनता के दिलों में जगह

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *