
पण्डित रमेश चंद्र शर्मा एडवोकेट बस्तूरी वालों की स्मृति में नेत्र शिविर का आयोजित किया गया
सेवड़ा।पण्डित श्री रमेश चंद्र शर्मा एडवोकेट बस्तूरी वालों की स्मृति में नेत्र शिविर शीतला माता मंदिर थरेट में दिनांक 23/01/2023 को आयोजित किया गया है,जिसमें नेत्र परीक्षण, दबा वितरण एवम मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जायेगा। मोतियाबिंद ऑपरेशन मुफ्त होंगे। चस्मे एवम् दवा रियायती दर पर मिलेंगे। नेत्र परीक्षण भी रहेगा। समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा।चस्मे की जांच, काला पानी की जांच, आँख में आंसु आना, कॉन्टैक्ट लेंस,आंख से फॉरेन बॉडी को निकालना, चस्मे के नंबर की जांच की गई। दिल्ली से आई मशीनो द्वारा जांच की सुविधा रहेगी। ऑपरेशन हेतु ले जाने के लिए वाहन सुविधा रही।
सरपंच राकेश महाते, सोनू गतवार, गिरजेश पुजारी,अर्जुन पांडे, डॉ. सोनू शर्मा एवम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-
इंदरगढ़ में ओबीसी एससी एसटी वर्ग के द्वारा किया गया जनचेतना कार्यक्रम का आयोजन
जिला पंचायत सदस्य रामकिंकर गुर्जर बने, दतिया कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष
