ग्वालियर -मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉक्टर मनीष शर्मा ने बताया कि ग्वालियर में गुरुवार को पुराने जिला पंचायत भवन थाटीपुर में आयोजित मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान जन समस्या निवारण शिविर के दौरान मध्य प्रदेश शासन के वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा द्वारा डेंगू- मलेरिया की रोकथाम हेतु डेंगू -मलेरिया रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि ग्वालियर जिले में मच्छर जनित बीमारियों जैसे – डेंगू / मलेरिया के नियंत्रण की दिशा में जिला स्वास्थ्य समिति ग्वालियर व एम्बेड परियोंजना फेमिली हेल्थ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं |
इसी क्रम में डेंगू-मलेरिया की रोकथाम व बचाव संबंधी सन्देश / जानकारी, आमजन के बीच प्रभावी तरीके से पहुचाने के उद्देश्य से गुरुवार को माननीय वित्त मंत्री जी ने जागरूकता रथ को हर झंडी दिखाकर रवाना किया , यह रथ ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में आमजन को जागरूक करेगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष बीज निगम श्री मुन्नालाल गोयल,बीजेपी के जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी , सभापति नगर निगम ग्वालियर श्री मनोज तोमर , कलेक्टर ग्वालियर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनीष शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी डा. विनोद दोनेरिया, सहायक मलेरिया अधिकारी पान सिंह, जिला मीडिया अधिकारी आई. पी. निवारिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय भार्गव, संभाग समन्वयक एम्बेड परियोजना फेमिली हेल्थ इंडिया विजय मिश्रा, जिला कम्युनिटी मोबिलाइजेशन एम्. ए. खान, मलेरिया सलाहकार राजेश वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया |
अतिथियों द्वारा डेंगू जागरूकता रथ के अवलोकन के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनीष शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष अपेक्षा इस वर्ष जिले में डेंगू की स्थिति नियंत्रण में हैं और हमारे द्वारा इस दिशा में जनता को लगातार जागरूक कर विभाग के कर्मचारियों व एम्बेड टीम द्वारा घर- घर जा कर मच्छर के लार्वा को विनिष्टिक्रत करने की कार्यवाही करते हुए लोगों को मच्छर से बचाव व डेंगू की रोकथाम संबंधी आवश्यक जानकारी दी जा रही हैं और ये क्रम अभी लगातार जारी रहेगा |
जिला मलेरिया अधिकारी डा. विनोद दोनेरिया व संभाग समन्वयक एम्बेड परियोजना फेमिली हेल्थ इंडिया विजय मिश्रा ने बताया कि डेंगू जागरूकता रथ के माध्यम से शहर की सभी बस्तियों में घर घर जा कर लोगों के समक्ष मच्छर के लार्वा का प्रदर्शन किया जावेगा और गीतों व पोस्टर के माध्यम से लोगों को डेंगू व मच्छर से बचाव के साधनों तथा सावधानियों के विषय में बताया जावेगा, रथ के साथ बुखार के मरीजों की जाँच व रेफरल सुविधा का प्रावधान किया गया है ताकि पीड़ित को सही समय पर शीघ्र परामर्श दे कर सुरक्षित किया जा सके |
