ग्वालियर 27अक्टूबर 2022 अजाक विकास संघ ग्वालियर के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण जाटव एवं पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय कटियार एवं आयुक्त लोकशिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश के नाम ज्ञापन देकर ग्वालियर जिले मे अन्य जिलों से स्थानांतरण होकर आने वाले शिक्षकों की उपस्थिति पर रोक लगाने एवं ग्वालियर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों मे 20 से 24 साल से कार्यरत तथा अतिशेष शिक्षकों का पदांकन ग्वालियर शहर में करने के साथ ही सी.एम.राइज स्कूलों से कार्यमुक्त शिक्षकों की नियुक्ति पहले करने की मांग की है अजाक विकास संघ ग्वालियर के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण जाटव ने कहा कि यदि इसी तरह अन्य जिलों के शिक्षकों के स्थानांतरण ग्वालियर शहर के स्कूलों में किये जायेगे तो ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ शिक्षक भविष्य में कभी शहर मे नही आ पायेंगे इसलिए सर्वप्रथम अन्य जिलो से स्थानांतरण होकर आने वाले शिक्षकों की उपस्थिति पर रोक लगाई जाये तथा पहले ग्वालियर जिले के अतिशेष शिक्षकों तथा सी.एम.राइज विधालयो से कार्यमुक्त शिक्षकों की पदस्थापना की जाये उसके बाद अन्य शिक्षकों को उपस्थित किया जाये । इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण जाटव, राजेंद्र पक्षबार, राम अवतार राजौरिया, हाकिम सिंह जाटव,जितेंद्र कांसोटिया ,बाबूलाल नागरिया ,राजे खाँ ,मीना शाक्य , महेंद्र प्रताप सिंह ,अभिलाख सिंह विसारिया ,रामसिंह ,जफर अली ,पुरनिया जी इत्यादि शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।
