देवरी में होगा तिरंगा सम्मान पदयात्रा का रात्रि विश्राम
कल दबोह में होगा पदयात्रा का समापन
जगह जगह कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
लहार/ भिंड। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कमलनाथ के आव्हान पर नेता प्रतिपक्ष लहार विधायक डाँ गोविंद सिंह के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस पार्टी लहार द्वारा तिरंगा सम्मान पद यात्रा निकाली गई जिसमें युवा कांग्रेस के पूर्व राष्टीय सचिव युवा नेता अनुरुद्ध प्रताप सिंह, इफको मध्य प्रदेश छतीसगढ़ के डायरेक्टर डाँ अमित प्रताप सिंह ,नगर पालिका उपाध्यक्ष नरेश सिंह चौहान ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार शर्मा राजू मौल्या पार्षद केशवसिंह दददू, जयेंद्र सिंह राजावत ,अजय चौधरी, रौन जनपद अध्यक्ष हरनाम सिंह गुर्जर,लहार जनपद अध्यक्ष मोंटी राजावत महुआ शिवसिंह बब्बा सहित कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता तिरंगा पदयात्रा में शामिल हुऐ ,
