Sat. Apr 18th, 2026

मालनपुर पुलिस ने चोरी के माल से भरे लोडिंग वाहन सहित दो चोरों को पकड़ा

मालनपुर पुलिस ने चोरी के माल से भरे लोडिंग वाहन सहित दो चोरों को पकड़ा

मालनपुर।पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन में एवं गोहद अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में चोरों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मालनपुर पुलिस ने सोमवार को फैक्ट्री से चोरी गए सामान से भरे लोडिंग वाहन को जप्त कर दो चोरों को धर दबोचाl

थाना प्रभारी बलवंत सिंह यादव के अनुसार रविवार की रात्रि क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्ट्री के सुरक्षा गार्ड शैलेंद्र झा ने फैक्ट्री से चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थीl पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी थी

थाना प्रभारी बलवंत यादव ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और क्षेत्र में पुलिस बल लेकर चोरों तलाश कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि फैक्ट्री से चोरी गया सामान सिंघवारी में लोडिंग वाहन में धारा सिंह गुर्जर के यहां रखा हुआ है तत्काल थाना प्रभारी पुलिस बल लेकर मुखबिर के बताए हुए स्थान पर पहुंचे और चोरी के सामान से भरे लोडिंग वाहन को जप्त कर धारा सिंह गुर्जर ड्राइवर एवं सचिन पुत्र छविराम जाटव को गिरफ्तार किया एक आरोपी भीमा जाटव भागने में सफल रहा पुलिस उसकी भी तलाश करने में जुटी है l पकड़े गए चोरों से फैक्ट्री के बाउंड्री वाल का मेन गेट लोहे का,7 एंगल लोहे की ,नल के पाइप , लोहे की जाली, अलमारी, कुर्सियां इत्यादि फैक्ट्री से गया सामान बरामद किया और चोरों के विरुद्ध कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जहां उन्हें जेल भेज दिया उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक थाना प्रभारी बलवंत सिंह यादव, एएसआई नारायण सिंह धारिया एवं पुलिस बल की सराहनीय कार्यवाही रही

यह भी पढ़ें:-

नगर पालिका की अनदेखी के कारण ठेकेदार कर रहे हैं मनमानी

ग्राम पंचायत ररूआ की समस्याओं को PHE विभाग एवं पंचायत सचिव ने कहा जल्द करेंगे समस्याओं का निराकरण

खैरोना घाट के शा. मा. वि. मै नहीं है पीने के पानी की व्यवस्था, नहीं दिया जा रहा है बच्चों को मीनू के अनुसार खाना

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *