
भिंड ब्यूरो-अमित सिंह कुशवाह की रिपोर्ट
फूप थाना प्रभारी द्वारा आरक्षक से करवाई जाती है। अवैध वसूली
रात के अंधेरे में फूप थाने के मुहाने से गुजरते है रेत एवं गिट्टी से भरे ओवरलोड वाहन
बिना रॉयल्टी ओवरलोड वाहनों से वसूला जाता है समन,न देने पर होती है कार्यवाही
भिण्ड फूप थाना इन दिनों वसूली का अड्डा बन गया है। जहां पर आप पैसों की दम पर कोई भी गैरकानूनी काम करवा सकते है। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। कि रात के अंधेरे में रेत एवं गिट्टी से भरे ओवरलोड वाहन बिना रॉयल्टी के फूप थाने के मुहाने से गुजरते हैं।
फूप थाने के ही एक आरक्षक के द्वारा और प्राइवेट गुर्गे के मदद से अवैध वसूली को अंजाम दिया जाता है। बता दें कि गिट्टी के ओवरलोड वाहन से 200 रुपये की वसूली की जाती है वही रेत के ओवरलोड डंफर से 1000 रुपए लिए जाते है।इतना ही नहीं रेत के ओवरलोड ट्रैक्टर से 500 वही तूरी (भुस) की ओवरलोड गाड़ी से 400 की वसूली की जाती है।
कहीं ना कहीं यह आंख मिचौली लोगों की मौत का कारण बन रही है। थाने की अवैध वसूली करने के लिए फूप से कुछ ही दूरी पर एक टोल प्लाजा है। उसी टोल पर आरक्षक के साथ प्राइवेट लड़कों की मदद से अवैध वसूली की जाती है। इतना ही नहीं अवैध वसूली के लिए बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों का उपयोग किया जाता है।
उस गाड़ी में वसूली करने के लिए कुछ दबंग लोग भी मौजूद रहते है। फूप थाने से प्रतिदिन सैकड़ों डंफर,कंटेनर एवं ट्रैक्टर गुजरते हैं। जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं। प्रतिदिन कितने की अवैध वसूली की जाती है
बता दे कि विगत दिनों पहले भिंड पुलिस अधीक्षक द्वारा रेत से भरे ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने का अभियान चलाया गया था जिसमें भिंड जिले के कुछ थाना प्रभारियों ने महज एक से दो दिन कार्रवाई कर फिर भूल गए यही हालत फूप थाने की है। कार्यवाही महज एक दिन की जाती है। उसके बाद से प्रतिदिन सैकड़ों रेत से भरी गाड़ियां फूप थाने के मुहाने से गुजर रही है। जिनसे जमकर वसूली की जा रही है। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फूप थाना किस प्रकार चल रहा
यह भी पढ़ें:-
दतिया के जिला अस्पताल में नहीं हो रहा है मरीजों का इलाज, मरीजों ने मीडिया से लगाई गुहार
विकास यात्रा की पोल खोल रही है, जिले की समस्त ग्राम पंचायतें
