
एक सैकड़ा से अधिक लोगो ने ली श्री राम सेना की सदस्यता
ग्राम पंचायत गोना में श्री राम सेना का सदस्यता अभियान संपन्न
भिंड। आज देश के 77वे स्वतंत्रता दिवस के पावन पर श्री राम सेना के संरक्षक शयामु भदौरिया के नेतृत्व में मेहगांव विधानसभा के गोना हरिदास पूरा में श्री राम सेना से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया।कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय वर्तमान सरपंच द्वारा पंचायत भवन में किया गया।कार्यक्रम में सैकडो की संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। श्री राम सेना के संरक्षक शयामु भदौरिया द्वारा सभी उपस्थित श्री राम भक्तों को श्री राम पटिका पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में रोकी तोमर,मनोज भदौरिया,ऋषभ राजावत,भी मौजूद रहे सभी बुद्धिजीवियों ने बारी बारी से भगवान श्री राम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपनी बात रखी।इस बीच श्री राम सेना के सरक्षक श्यामू भदौरिया ने कहा श्री राम सेना का मुख्य उद्देश्य सनातन हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार है और हर गरीब वर्ग की आवाज बनकर उन्हे न्याय दिलाना,जिस तरह भगवान श्री राम के रामराज्य में सभी लोग मिलजुल कर सद्भावना भाईचारे के साथ रहते थे।

उसी तरह हम सब मिलकर सम्पूर्ण भारत में सनातन हिंदू धर्म को बढ़ाए और भारत की अखंडता,प्रभुता,एकता को बनाए रखे। स्वतंत्रता दिवस पर श्री राम सेना के सदस्यों ने तिरंगा झंडा हाथ में लेकर भारत माता की जय व वंदे मातरम् के नारे भी लगाए। श्री राम सेना के विचारों से प्रभावित होकर सभी उपस्थित ग्रामीणजनों ने श्री राम सेना की सदस्यता ग्रहण की,और भरोसा दिलाया कि हम श्री राम सेना के विचारो को जन जन तक पहुंचाएंगे।हर शोषित पीड़ित वर्ग की मदद करने का प्रयास करेंगे।
यह भी पढ़ें:-
सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी का पिछड़ा वर्ग उम्मीदवार बनाए जाने की उठी मांग
